Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • रहन-सहन
  • पचास हजार का तरबूज खा के तो देखो…..
  • रहन-सहन

पचास हजार का तरबूज खा के तो देखो…..

RNS INDIA NEWS 09/09/2021
default featured image

नई दिल्ली।  यूं तो बदलते समय में हर चीज महंगी होती जा रही है, परंतु क्या आप कभी ऐसी कल्पना करेंगे कि कल भी हजारों लाखों की कीमत में बिक सकते हैं? आज हम आपको ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी कीमत और बनावट के कारण दुनिया के सबसे अजीब फलों की श्रेणी में स्थान बनाए हुए हैं। इनके इतने विचित्र होने के कारण कई लोग तो इन्हें तंत्र-मंत्र आदि से भी जोड़ देते हैं।

1. इटैलियन व्हाइट अल्बा ट्रफल
आजकल बढ़ती महंगाई के कारण बहुत सी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। लेकिन क्या आप इस बात पर यकीन कर पाएंगे कि इसी फल को खाने के लिए भी लाखों की कीमत चुकानी पड़ सकती है? हांगकांग में पाया जाने वाला एक ऐसा ही लाखों करोड़ों की कीमत वाला फल ट्रफल मशरूम बेहद दुर्लभ फलों की श्रेणी में आता है। कीमत सुनकर ही आप अनुमान लगा सकते हैं कि इसे कोई रईस ही खरीदता होगा। इस फल को खरीदने के लिए बोलियां भी लगाई जाती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक बार इस फल की नीलामी के दौरान इसे 75,000 यूरो यानी 60,10,286 रुपए में बेचा गया था। जिसका वजन 850 ग्राम था।

2. स्क्वायर तरबूज
गर्मियों में शरीर में पानी की पूर्ति करने वाला गोल रसीला तरबूज तो आपने खूब खाया होगा। लेकिन क्या आप एक वर्गाकार डब्बे के आकार जैसा तरबूज की कल्पना कर सकते हैं? अगर हां, तो जापान में आपको ऐसे तरबूज बहुत देखने को मिल जाएंगे। साथ ही जापान में उगाए जाने वाले इन चौकोर तरबूज की कीमत 50000 से भी अधिक है। डब्बे की तरह लगने वाले एक तरबूज का वजन लगभग 5 किलो होता है। खास बात यह है कि तरबूज को चौकोर आकृति में लाने के लिए वर्गाकार डब्बे के अंदर पैदा किया जाता है। वहां के लोगों को लगता है कि वर्गाकार आकृति वाले तरबूज को गोल तरबूज की अपेक्षा लाना ले जाना आसान होता है।

3. रूबी रोमन अंगूर
आपने हजारों-लाखों की कीमत वाले हीरे-जवाहरात तो खूब सुने होंगे। परंतु यह बात जानकर आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे कि दुनिया में रूबी रोमन नामक अंगूर के गुच्छे की कीमत की लाखों में है। लगभग ढाई लाख में बिकने वाला यह अंगूर केवल जापान में ही उगाया जाता है। अंगूर के गुच्छे में प्रत्येक अंगूर का वजन लगभग 20 ग्राम होता है।

4. ड्यूरियन फल
ताजी, रसीले फलों की एक अलग ही लुभावनी खुशबू होती है। परंतु क्या आप कभी ऐसा फल खा सकेंगे जिसमें से बदबू आ रही हो? आपको बता दें कि चीन के सबसे पसंदीदा फलों में से एक ड्यूरियन फल एक बहुत ही बदबूदार फल है। इसके बावजूद भी वहां इसे फलों के राजा की उपाधि दी गई है। इसकी लोकप्रियता के कारण चीन में जाने वाले पर्यटक इसके साथ फोटो भी खिंचवाते हैं। इसके सबसे बदबूदार होने का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि फल बेचने वाले दुकानदारों को इसे कांच के बक्से में बंद करके बेचना पड़ता है। सबसे महंगे फलों की श्रेणी में आने वाले ड्यूरियन को लगभग हजार रुपए किलो की कीमत से अधिक में बेचा जाता है।

5. रामबुतान
बाहरी रुप से किसी जानवर की तरह दिखने वाला यह फल बड़ा ही अजीब है। इसकी फरदार बनावट के कारण काफी लोगों द्वारा यह कुछ खास पसंद नहीं किया जाता। परंतु भीतर से यह लीची की तरह रसीला और मीठा होता है। चीन में रामबुतान फल को त्वचा को जवां बनाने बनाए रखने के लिए खाया जाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साली से नहीं मिली रेल तो पहुँच गये काला बकरा…….
Next: जेसीबी से तेल चोरी करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • रहन-सहन
  • राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालना पड़ेगा महंगा, बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपये; क्या है सच?

RNS INDIA NEWS 15/09/2023 0
ear problem
  • रहन-सहन

कानों में सुनाई देती है अजीब आवाजें तो राहत पाने के लिए आजमाएं ये तरीके

RNS INDIA NEWS 22/01/2023 0
20phot05
  • रहन-सहन

कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

RNS INDIA NEWS 21/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.