Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पाबौ ब्लाक के कई गांवों में भालू की दहशत
  • पौड़ी

पाबौ ब्लाक के कई गांवों में भालू की दहशत

RNS INDIA NEWS 25/12/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  गढ़वाल वन विभाग की दमदेवल रेंज के पाबौ ब्लाक के कई गांवों में भालू की दहशत बनी हुई है। भालू आए दिन गोशालाओं में बंधे मवेशियों पर हमला कर उन्हें मार रहा है। भालू ने चरगढ गांव में गोशाला तोड़कर गाय को मार डाला। ग्रामीण भीम सिंह ने बताया कि देर रात छानी तोड़ भालू ने गाय को बुरी तरह से घायल कर दिया। बताया कि गाय की आवाज सुन ग्रामीण बाहर आए, जिसके बाद भालू घायल गाय को छोड़कर भाग निकला। ग्रामीण दौलत सिंह ने बताया कि उनके घर से समीप ही गोशाला तोड़ भालू गाय को बाहर खींच कर लाया। जब उन्होंने टॉर्च चमकाई तो भालू दिखाई दिया। दूसरे दिन ग्रामीणों ने वन विभाग को मामले की सूचना दी। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप नेगी ने बताया कि भालू का मवेशियों पर इस प्रकार की गांव में यह पहली घटना है। हालांकि इससे पूर्व जबरौली गांव में भालू ने दो बकरियों को मार डाला था। इधर, दमदेवल रेंज के रेंजर राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पाबौ ब्लॉक में अभी तक भालू ने 4 मवेशियों पर हमला कर उन्हें मार दिया है। उन्होंने बताया कि बीते महीने कालौं, डुंगोर व सलाणा गांव में भालू ने इसी पैटर्न से गोशालाओं को तोड़ा और मवेशियों को मार डाला। भालू की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग ने कालौं गांव के आस पास ट्रैप कैमरे भी लगाए। लेकिन भालू इसमें भी नहीं दिखाई दिया। क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवप्रयाग में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त
Next: पशु क्रूरता के मामले में तीन महिलाएं गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.