Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऑनलाइन लोन के झांसे में ओएलएफ कर्मी से 4.50 लाख की साइबर ठगी
  • देहरादून

ऑनलाइन लोन के झांसे में ओएलएफ कर्मी से 4.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 31/05/2023
hacker

देहरादून। मोबाइल पर गेम खेलते वक्त आए ऑनलाइन सस्ते लोन के विज्ञापन पर क्लिक करना भारी साबित हुआ। वह विज्ञापन साइबर ठगों का था। उन्होंने ऑप्टो इलेक्ट्रानिक्स फैक्ट्री रायपुर के कर्मचारी से 4.50 लाख रुपये हड़प लिए। रायपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि सुरेश कुमार बालियान निवासी कृष्णबिहार गुजरोंवाली, नथुवावाला ने तहरीर दी। बताया कि वह पिछले 33 सालों से ऑप्टो इलेक्ट्रानिक्स फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। बीते नौ जनवरी को वह अपने मोबाइल में बबल शूटर गेम खेल रहे थे। गेम के बीच फोन में विज्ञापन में बजाज फाइनेंस सर्विस नाम का लोन ऑफर का विज्ञापन चला। लोन के लिंक पर उन्होंने क्लिक किया। इस दौरान दस लाख रुपये का लोन लेने के लिए लिंक में अपनी जानकारी भर दी। दो दिन बाद एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बजाज फाइनेंस कंपनी का लोन एजेंट महेंद्र सिंह निवासी पश्चिमी बंगाल का बताया। महेंद्र सिंह ने कंपनी कर्मचारी बताते हुए पंकज सिंह भदौरिया और सीएमडी बताते हुए आदित्य शुल्का नाम बताते हुए दो लोगों से बात कराई। तीनों ने मिलकर पीड़ित को झांसे में लिया। इसके बाद रिफंडेबल सिक्योरिटी और अलग-अलग चार्ज के नाम पर कई ट्रांजेक्शन में पीड़ित से 4.50 लाख रुपये जमा करवा लिए। इसके काफी दिन बाद भी पीड़ित को लोन नहीं मिला। तब उन्हें समझ आया कि साइबर ठगी हुई है। इसे लेकर उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। तहरीर वहां से रायपुर थाने भेजी गई। जिस पर रायपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी को लेकर मुकदमा दर्ज किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल एवं अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस ने होटलों व स्पा सेंटरों में चलाया औचक चेकिंग अभियान
Next: शिक्षकों ने उठाई पुरानी पेंशन की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.