Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 242 अवैध सट्टेबाजी वेबसाइट्स ब्लॉक, ऑनलाइन गेमिंग कानून के तहत केंद्र की सख्त कार्रवाई
  • राष्ट्रीय

242 अवैध सट्टेबाजी वेबसाइट्स ब्लॉक, ऑनलाइन गेमिंग कानून के तहत केंद्र की सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 17/01/2026
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। केंद्र सरकार ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए पर शिकंजा कसते हुए 242 अवैध वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार इन वेबसाइट्स के जरिए गैरकानूनी तरीके से ऑनलाइन बेटिंग और जुए का संचालन किया जा रहा था। कार्रवाई को ऑनलाइन गेमिंग कानून लागू होने के बाद सरकार के सख्त कदमों में एक अहम कदम माना जा रहा है। बताया गया है कि अब तक 7,800 से अधिक अवैध बेटिंग और जुए से जुड़े प्लेटफॉर्म्स को बंद किया जा चुका है।

जानकारी के अनुसार सरकार ने बीते वर्ष ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े नियमों को सख्त किया था, जिसके बाद अवैध ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी गई। इसी के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय लगातार ऐसे ऐप्स और वेबसाइट्स पर नजर रखे हुए है, जो गैरकानूनी सट्टेबाजी और जुए को बढ़ावा दे रहे हैं। इससे पहले भी वर्ष 2022 में बड़ी संख्या में ऐसी वेबसाइट्स पर कार्रवाई की जा चुकी है।

सरकार का कहना है कि युवाओं और आम लोगों में ऑनलाइन जुए की बढ़ती लत को देखते हुए यह कदम जरूरी हो गया था। कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ‘रियल मनी गेम’ या ‘प्रेडिक्शन गेम’ के नाम पर लोगों को आकर्षित कर जुए जैसी गतिविधियों की ओर धकेल रहे हैं। ऐसे प्लेटफॉर्म्स पर रोक लगाने के उद्देश्य से ही कानून के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है, ताकि डिजिटल गेमिंग वातावरण को सुरक्षित बनाया जा सके।

सरकारी स्तर पर यह भी स्पष्ट किया गया है कि ई-गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स का उद्देश्य कौशल आधारित खेलों को बढ़ावा देना है, जिनमें सट्टेबाजी या अवैध धन लेन-देन जैसी गतिविधियां शामिल नहीं होतीं। हालांकि कुछ वेबसाइट्स और ऐप्स इनकी आड़ में अवैध जुए और सट्टेबाजी को बढ़ावा दे रहे हैं, जिन पर ऑनलाइन गेमिंग कानून के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तरायणी मेले में उद्यान विभाग का स्टाल आकर्षण का केंद्र
Next: मौनी अमावस्या पर बनेगा दुर्लभ चतुर्ग्रही और पंचग्रही योग, सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा प्रभावी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.