Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऑनलाइन कंपनी पर वेतन के लाखों रुपये हड़पने का आरोप
  • ऊधम सिंह नगर

ऑनलाइन कंपनी पर वेतन के लाखों रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 28/10/2021
rns featured image new

काशीपुर। युवक और युवतियों ने एक ऑनलाइन कंपनी पर हजारों रूपये हड़प कर वेतन नहीं देने का आरोप लगाया है। युवक – युवतियों ने.कंपनी कार्यालय पर हंगामा काटकर संयुक्त मजिस्ट्रेट से वेतन दिलाने और एमडी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। गुरुवार को दर्जनों युवक-युवतियां भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अजय गौतम के नेतृत्व में कार्ट रोड स्थित एक ऑनलाइन कंपनी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने हंगामा काटते हुए आरोप लगाया कि कंपनी के एमडी ने नौकरी की गारंटी देकर 650 रूपये प्रशिक्षण और 4250 रूपये 15 दिन का एमबीए कोर्स कराने के नाम पर लिए। रकम जमा कराने के बाद कपंनी के एमडी ने योग्यता अनुसार वेतन देने की बात कही। डेढ महीने काम करने के बाद जब वह वेतन के लिए कंपनी ऑफिस गए तो उन्हे वहां से भगा दिया गया। आरोप लगाया कि कंपनी सीधे-साधे युवक-युवतियों को अपने जाल में फंसाकर धोखाधड़ी कर रही है और कंपनी द्वारा अब तक लाखों रूपये हड़प लिया गया है। युवतियों ने कंपनी के एमडी पर ब्लैक मेल करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने जमा कराई गई रकम समेत वेतन दिलाने की मांग की है। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अजय गौतम ने कहा कि एक ऑनलाइन कंपनी की ओर से युवक-युवतियों को वेतन नहीं देने का मामला संज्ञान में आया है। कंपनी एमडी ने शुक्रवार को वेतन देने का आश्वासन दिया है। एमडी यदि वेतन नहीं देते हैं तो भीम आर्मी युवक-युवतियों को वेतन दिलाने के लिए आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगी। वहां पर नीरज रावल, नवनीत कौर, अनुराग कश्यप, प्रियंका, रीना, निमरित, हर्ष अरोरा, साक्षी, डोली आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक माह से धरने पर बैठे दंपति की कोई नहीं ले रहा सुध
Next: प्रदेश के 70 विधायकों से मांगेंगे 5 साल का लेखा-जोखा : मोहनिया

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.