Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • ओंकारेश्वर मंदिर में कोठा भवन जीर्णोद्धार को भूमि पूजन
  • रुद्रप्रयाग

ओंकारेश्वर मंदिर में कोठा भवन जीर्णोद्धार को भूमि पूजन

RNS INDIA NEWS 14/04/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। भगवान केदारनाथ के शीतकालीन पूजा स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के कोठा भवन जीर्णोद्धार के लिए शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, एक्सप्रेस ग्रुप के महाप्रबंधक अवनीश सिंह एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विधिवत पूजा अर्चना की गई। तीन चरणों में होने वाले इस कार्य में मंदिर के कोठा भवन निर्माण, सौंदर्यीकरण व विस्तारीकरण का कार्य किया जाएगा। बीते 25 वर्षों से ओंकारेश्वर मंदिर में कोठा भवन जीर्णशीर्ण स्थित में है। जिसके निर्माण के लिए स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी। विगत माह पूर्व कोठा भवन निर्माण के लिए एक्सप्रेस ग्रुप एवं बीकेटीसी के बीच इस सम्बंध में अनुबंध किया गया था। वहीं कोठा भवन का निर्माण पौराणिक शैली में अनुसार किया जाएगा। कोठा भवन का निर्माण कार्य तीन चरणों में पूर्ण किया जाएगा। पहले चरण का कार्य 470.39 लाख की लागत में किया जाएगा जिसमें भैरवनाथ मंदिर,बाराही मंदिर,पंचकेदार मंदिर,भोग मंडी आदि का निर्माण कार्य किया जाएगा। दूसरे चरण में चंडिका देवी मंदिर,उषा अनिरुद्ध विवाह स्थल, गद्दी स्थल आदि का निर्माण किया जाएगा एवं तृतीय चरण में तीसरे चरण में ओंकारेश्वर मंदिर परिसर से बाहर अवस्थापना सुविधाऐं, सड़क, पार्किंग, जन सुविधायें, वेटिंग रुम आदि का निर्माण कार्य किया जाएगा। इस मौके पर बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि पहले चरण के निर्माण के लिए विधिवत पूजा अर्चना की गयी। कहा कि तीन चरणों में कार्य किया जाना है। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कोठा भवन के जीर्णोद्धार से मंदिर की भव्यता और बढ़ेगी। इस मौक़े पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय,महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल,नगर अध्यक्ष विजय राणा,पूर्व अध्यक्ष रीता पुष्पवान,अवनीश सिंह,ईओ रमेशचंद्र तिवारी,धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला,केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी,जयंती प्रसाद कुर्मांचली,लक्ष्मी प्रसाद भट्ट आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: थराली में जंगल की आग से मकान- गोशाला राख, मवेशी जले
Next: लूट की झूठी सूचना देना व्यक्ति को पड़ा महंगा, हुआ चालान

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.