Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • ओंकारेश्वर मंदिर को जोड़ने वाले मार्ग में हो रहा धंसाव
  • रुद्रप्रयाग

ओंकारेश्वर मंदिर को जोड़ने वाले मार्ग में हो रहा धंसाव

RNS INDIA NEWS 24/07/2022
rns featured image new

ऊखीमठ। बाबा केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर को जोड़ने वाला मोटर मार्ग लगातार धंस रहा है। जिससे यहां आवाजाही के साथ-साथ आवासीय भवनों को भी खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने शीघ्र सुरक्षा की मांग की है।
ओंकारेश्वर मंदिर के निकट स्थित मोटर मार्ग पर लगभग 60 मीटर के हिस्से में भूधंसाव हो रहा है। जहां पर सड़क लगभग एक फीट तक धंस गयी है। यह भूधंसाव मोटर मार्ग के नीचे गदेरे से हो रहा है। जहां अभी तक सुरक्षा के कोई भी उपाय नहीं किए गए हैं। वहीं मोटर मार्ग धंसने से श्रद्धालुओं के साथ साथ स्थानीय लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 2012 और 2013 कि आपदा के बाद यह हिस्सा भूस्खलन से हर साल धंस रहा है। जिससे यहां पर स्थित स्थानीय लोगों की कृषि भूमि पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। वहीं इससे पूर्व में भी सड़क धंसने के बाद पुस्ते का नवनिर्माण किया गया था लेकिन गदेरे में सुरक्षा दीवार न होने से अब वो भी धंसने लगा है। गदेरे से सटा लगभग 400 मीटर का हिस्सा भूस्खलन से पूरी तरह धंस चुका है जिससे इनके समीप स्थित आवासीय भवनों व राइका ऊखीमठ को भी खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों द्वारा गदेरे में सुरक्षा दीवार के लिए के लिए कई बार विभाग से पत्राचार के साथ ही तहसील दिवस में भी मुद्दे को उठाया गया लेकिन उसके बावजूद भी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए। वहीं अगर जल्द से जल्द सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए जाते हैं काफी हिस्सा भूधंसाव की चपेट में आ सकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद भट्ट ने सिंचाई विभाग से जल्द से जल्द गदेरे में सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना केसों की रफ्तार जारी, आज मिले 142 पॉजिटिव-देहरादून में सर्वाधिक केस
Next: आयकर विभाग ने स्थापना दिवस पर रोपे पौधे

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.