Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • ओमिक्रॉन के खतरों के बीच 10 राज्यों में अपनी स्पेशल टीम भेजेगा केंद्र
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

ओमिक्रॉन के खतरों के बीच 10 राज्यों में अपनी स्पेशल टीम भेजेगा केंद्र

RNS INDIA NEWS 26/12/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। देश में ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच केंद्र सरकार 10 राज्यों में अपनी स्पेशल टीम भेजेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार की इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 10 चिन्हित राज्यों में केंद्रीय टीमों को तैनात करने का निर्णय लिया गया है, जिनमें से कुछ राज्यों में ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं कुछ राज्यों में टीकाकरण की रफ्तार धीमी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, कर्नाटक, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पंजाब में मल्टी-डिसिप्लिनरी केंद्रीय टीमों को तैनात किया जाएगा। देश आज कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण के डर के साए में क्रिसमस का त्योहार मना रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 415 मामलों का पता चला है। इनमें से 115 ठीक भी हो चुके हैं। सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। अब तक राज्य में नए वैरिएंट के 108 मामलों की पुष्टि हुई है। इसके बाद दिल्ली में 79, गुजरात में 43, तेलंगाना में 38, केरल में 37, तमिलनाडु में 34 और कर्नाटक में 31 मामले सामने आ चुके हैं।

ओमिक्रॉन की जंग कमजोर करते 11 राज्य
देश में 89 फीसदी वयस्क आबादी को कोरोना टीके की पहली और 61 फीसदी आबादी को दोनों खुराक लग चुकी हैं। लेकिन 11 राज्यों में टीकाकरण की रफ्तार राष्ट्रीय औसत से कम है। केद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने प्रेस कांफ्रेस में इन राज्यों का ब्यौरा जारी किया। उन्होंने कहा कि राज्यों के साथ बैठक की गई है तथा उन्हें टीकाकरण की रफ्तार तेज करने को कहा गया है। बता दें कि अत देश में 140 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें से 83.29 करोड़ पहली खुराक के रूप में तथा 57 करोड़ टीके दूसरी खुराक के तौर पर दिए गए हैं। इन राज्यों में ओडिसा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, बिहार, पांडिचेरी, उत्तर प्रदेश, मेघालय, झारखंड, मणिपुर, पंजाब तथा नगालैंड शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तमिलनाडु में विमान यात्रियों के लिए सात दिनों का क्वारंटीन हुआ अनिवार्य
Next: ओमीक्रोन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उत्तराखंड सरकार अलर्ट, गाइडलाइन जारी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.