Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ओएफसी लाइन कटने से 6 दूरसंचार केंद्रों समेत 12 मोबाइल टावर ठप
  • अल्मोड़ा

ओएफसी लाइन कटने से 6 दूरसंचार केंद्रों समेत 12 मोबाइल टावर ठप

RNS INDIA NEWS 25/08/2020
rns featured image new

अल्मोड़ा। रामनगर- भिकियासैंण मोटर मार्ग पर भतरौंजखान के समीप बीएसएनएल की ओएफसी लाइन कट गई। लाइन कटने से 6 दूरसंचार केंद्रों समेत 12 मोबाइल टावर ठप पड़ गए। बैंकों सहित सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो गया। जानकारी अनुसार भतरौंजखान से कुछ दूरी पर सडक़ किनारे नाली से मिट्टी हटा रही जेसीबी मशीन से सोमवार शाम को ओएफसी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे मंगलवार को भी पूरे दिन दूरसंचार केंद्र भिकियासैंण, सिनौड़ा, स्याल्दे, देघाट, मानिला, शशिखाल सल्ट सहित 12 मोबाइल टावरों ने काम नहीं किया। नेटवर्क नहीं होने सैकड़ो मोबाइल व लैंडलाइन सेट शो पीस बनकर रह गये हैं। लाइन के बाधित होने से बैकों, डाकघर, सीएचसी केंद्रों, सरकारी दफ्तरों आदि में भी कामकाज ठप हो गया। जिस वजह से पूरे दिन नेट सबंधी कामकाज नहीं हो सका है। बैंको में काम नही होने से बिनायक, सिनार आदि ग्रावों से बैंकों में लेनदेन के लिये पहुचें ग्राहकों को बिना काम के बैरंग वापस लौटना पड़ा है। वहीं सीएचसी केंद्रों में विभिन्न प्रमाणपत्र आनलाइन करने का काम पर असर पड़ा है। बीएसएनएल की अल्मोड़ा से पहुंची तकनीकि टीम लाइन को ठीक करने में जुटी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गर्भवती की मौत पर किया पीएमएस का घेराव
Next: सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाया जायेगा मोहर्रम

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

होटल मैनेजमेंट संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर श्रावणी मेले और हरेला पर्व के उद्घाटन का मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.