Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नर्सिंग बेरोजगारों ने मांगों के समर्थन में निकाला कैंडल मार्च
  • नैनीताल

नर्सिंग बेरोजगारों ने मांगों के समर्थन में निकाला कैंडल मार्च

RNS INDIA NEWS 14/08/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती की मांग को लेकर बेरोजगारों की भूख हड़ताल जारी है। वहीं नर्सिंग बेरोजगारों ने शहर में कैंडल मार्च निकाल कर नर्सों की भर्ती की मांग उठाई। रविवार को बुद्ध पार्क में एलिंग वेलफेयर नर्सेज फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष बबलू, भगवती प्रसाद, सुनील शाह, गौरव उप्रेती, आशीष, रघुवीर सिंह, केशव, मुकेश लसपाल भूख हड़ताल पर बैठे रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मानकों के अनुसार नर्सेज के 11500 से ज्यादा पद रिक्त पड़े हैं। सरकार इन्हें भरने को कोई कदम नहीं उठा रही है। बताया कि 12 दिसंबर 2020 को नर्सेज के 2621 पदों पर विज्ञप्ति निकाली गई थी, जिन्हें आज तक भरा नहीं गया है। शाम को फाउंडेशन से जुड़े सभी नर्सिंग बेरोजगारों ने बुद्ध पार्क से लेकर कालाढूंगी चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला और तुरंत भर्ती शुरू करने की मांग की। बेरोजगारों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान योगेश कुमार, किशन चंद्रा, जितेंद्र जोशी, राजेश, बबिता रानी, तनुजा, एकता, मन्नू कठायत, कार्तिक उपाध्याय, माया धामी, मोनिका, ज्योति, नेहा रौतेला, देवेंद्र, विनोद जोशी, दीपक मनकोटी रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर से संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता
Next: दो चालकों को बंधक बनाकर नगदी लूटी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.