Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • गैरहाजिर अधिकारी रात में करेंगे ड्यूटी: डीएम
  • टिहरी

गैरहाजिर अधिकारी रात में करेंगे ड्यूटी: डीएम

RNS INDIA NEWS 01/08/2020
rns featured image new

नई टिहरी। डीएम मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में जिला सभागार में विभिन्न विभागों से संबंधित जनशिकायतों के निस्तारण की प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। डीएम ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों की ड्यूटी नाइट शिफ्ट में चेक पोस्टों पर लगाने के भी निर्देश दिये। समीक्षा के दौरान डीएम ने शिकायतों के निस्तारण में पीएमजीएसवाई टिहरी प्रथम के अधिकारियों की बरती जा रही शिथिलता पर कड़ी फटकार लगाई। शिकायतों पर कल ही साइड विजिट कर फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराएंगे। आगे से किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी। स्पष्ट किया की शिकायतों की विभागीय स्तर पर समीक्षा करें बिना बैठक में उपस्थित होने का कोई औचित्य नहीं। अधिकतर शिकायतें लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, पेयजल निगम, जल संस्थान, विकास विभाग, बाल विकास आदि विभागों से संबंधित थी। डीएम ने जल संस्थान, पेयजल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन गावों में इस वर्ष पानी की किल्लत आई है। उन गांवों में प्राथमिकता से कार्य हों। वहीं नई योजनाओं को जल जीवन मिशन से कवर किये जाने के भी निर्देश दिये। वहीं सडक़ निर्माण से जुड़े विभागों के अधिकारियों को मुआवजा प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित करने को कहा। बैठक में सीडीओ अभिषेक रुहेला, डीएफओ कोको रोसे, पीडी भारत चंद्र भट्ट, डीडीओ आनंद भाकुनी, एसडीएम एफआर चौहान, रविन्द्र जुवांठा, सीईओ डीएस तोमर, डीएचओ डॉ डीके तिवारी, सीएओ जेपी तिवारी, सीईओ एसपी सेमवाल, डीईओ बेसिक एसएस बिष्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिंडोलाखाल हादसे में एनएच व कंपनी के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज
Next: आयुष रक्षा किट का वितरण किया

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बीडीसी बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर आक्रोश

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

पैतृक गांव में यमुना तट पर हुई दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की मां की अंत्येष्टि, नम आंखों से दी विदाई

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.