Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नियमितिकरण को लेकर दून में सड़क पर उतरे निगम कर्मचारी
  • देहरादून

नियमितिकरण को लेकर दून में सड़क पर उतरे निगम कर्मचारी

RNS INDIA NEWS 20/12/2025
default featured image

देहरादून(आरएनएस)।  नियमितिकरण की मांग लेकर राज्य निगम कर्मचारी/अधिकारी महासंघ ने दून में आक्रोश रैली निकाली। सीएम आवास कूच कर रहे कर्मचारियों को पुलिस ने एस्लेहॉल में रोक दिया। इससे खफा कर्मचारी सड़क पर ही धरने में बैठ गए। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक का लिखित आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारी शांत हुए। शनिवार को राज्य निगम कर्मचारी/अधिकारी महासंघ के बैनर तले प्रदेश के सार्वजनिक निगम, निकाय और उपकर्मों में कार्यरत ‌संविदा, दैनिक वेतन भोगी, विशेष श्रेणी, उपनल, आउटसोर्स,अंशकालिक पीटीसी परेड ग्राउंड में एकत्र हुए। यहां से कर्मचारियों ने आक्रोश रैली शुरू कर मुख्यमंत्री आवास कूच किया। वह नारेबाजी करते हुए कर्मचारी हाथीबड़कला पहुंचे, यहां पुलिस ने बैरेकेडिंग लगाकार कर्मचारियों को रोक दिया। इससे कर्मचारियों का गुस्सा और बढ़ गया और पुलिस के साथ नोकझोंक के बाद सड़क पर ही धरने में बैठ गए। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश पंत ने कहा कि कर्मचारियों के नियमितकरण करने में सरकार की टाल मटोल नीति से कर्मचारी आक्रोशित हैं। 2025 की नियमितिकरण नियमावली कर्मचारी और जनता को भ्रमित करने वाली है। इसमें चार दिसंबर 2008 की कट ऑफ डेट है, जबकि 31 दिसंबर 2011 तक के कर्मचारी 2016 की नियमितीकरण नियमावलि के तहत नियमित हो चुके हैं, ऐसे में कर्मचारियों को इस नीति का फायदा नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने ऐसी नीति बनाने की मांग की है, जिससे सभी कर्मचारी नियमित हो सके। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों का मांग पत्र सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही 24 दिसंबर को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक का लिखित आश्वासन भी दिया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त किया। रैली में महासंघ के महासचिव श्याम सिंह नेगी, संरक्षक दिनेश गोसाईं, बीएस रावत, राजेश रमोला, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ पेयजल निगम के अध्यक्ष अजय बेलवाल, पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष गौरव बर्तवाल, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मेजपाल, उत्तराखंड जनसाधारण कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय जोशी, गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष मनमोहन सिंह चौधरी, वन निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष टीएस बिष्ट, भूपेंद्र बुटाला, अतुल कुमार, मुकेश नैथाणी, स्वराज सिंह मौजूद रहे।

इन निगमों के कर्मचारी रहे शामिल- रैली में उत्तराखंड परिवहन निगम, उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन, उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ, गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मचारी संगठन, गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ, कुमाऊं मंडल विकास निगम महासंघ, उत्तराखंड पेयजल निगम डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ, उत्तराखंड वन निगम महासंघ, स्वास्थ्य विभाग संविदा कर्मचारी संघ, उत्तराखंड बीज एवं तराई विकास निगम संगठन, आपदा प्रबंधन संविदा महासंघ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड संविदा महासंघ से जुड़े कर्मचारी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रत्येक जनपद में वन्यजीव नसबन्दी केन्द्र की होगी स्थापना : मुख्यमंत्री धामी
Next: हरीदत्त पेटशाली इंटर कॉलेज चितई की नई प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न

Related Post

default featured image
  • देहरादून

राजपुर रोड हत्याकांड: झारखंड से बुलाए गए शूटर, हरिद्वार से किराए पर लिए वाहन, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सहिष्णुता और सेवाभाव पैदा करती है हिंदुत्व की भावना: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच दिवसीय ‘उत्तरा मॉड्यूल’ प्रशिक्षण संपन्न, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी नई शिक्षण तकनीकों की जानकारी
  • किसानों को सोयाबीन से टोफू बनाने और कृषि यंत्रों का दिया प्रशिक्षण
  • बसोली में बहुउद्देशीय शिविर, 40 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • 16 फरवरी से जनपद अल्मोड़ा में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण शुरू
  • सड़क सुरक्षा माह के समापन पर जागरूकता मैराथन आयोजित
  • यूकेडी युवा प्रकोष्ठ की बैठक में 19 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.