Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • निकाय और लोस चुनाव में दर्ज कराए जिला पंचायत से बड़ी जीत : डॉ. निशंक
  • हरिद्वार

निकाय और लोस चुनाव में दर्ज कराए जिला पंचायत से बड़ी जीत : डॉ. निशंक

RNS INDIA NEWS 21/01/2023
rns featured image new

हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि जिस प्रकार जिला पंचायत चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उसी प्रकार सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर नगर निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव में दर्ज करानी है। सभी अपने दायित्व को ईमानदारी और निष्ठा से निभाते हुए भाजपा को आगे लेकर जाने का कार्य करेगे। यह बातें डॉ. निशंक ने प्रदेश पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों के स्वागत कार्यक्रम में कही। शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय पर नवनियुक्त भाजपा मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. निशंक ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और सभी को बधाई दी। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि सभी नवनियुक्त कार्यकर्ताओं से आशा करता हूं कि सभी अपने दायित्व का निष्ठपूर्वक पालन करेंगे। सेवा ही संगठन के मूल भाव को चरितार्थ करते हुए आगे बढ़ाने का काम करेंगे। वही पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए सभी से आपस में सामंजस्य बनाकर पार्टी को सुदृढ़ करने का आवाह्न किया। कार्यक्रम के दौरान शैलेंद्र बिष्ट, संदीप गोयल, आशु चौधरी, राजीव शर्मा, अमरीश गर्ग, रविंद्र कटारिया, अभिमन्यु सिंह, चौधरी अजीत सिंह, सहदेव पुंडीर, सीताराम भट्ट, महेंद्र धीमान, मुनीश पाल, रीता चमोली दीपिका राठौर, दीपांशु विद्यार्थी, तरुण चौहान, विकास तिवारी, लव शर्मा, जितेंद्र चौधरी, निर्मल सिंह आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: त्रिवेणी घाट पर सीवर ओवरफ्लो, श्रद्धालुओं का चढ़ा पारा
Next: युवा कांग्रेस ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.