Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डीएलएड प्रशिक्षु बेरोजगारों का सीएम आवास कूच, पुलिस ने रोका तो सड़क पर धरने पर बैठे  
  • देहरादून

डीएलएड प्रशिक्षु बेरोजगारों का सीएम आवास कूच, पुलिस ने रोका तो सड़क पर धरने पर बैठे  

RNS INDIA NEWS 07/11/2021
rns featured image new

देहरादून। एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षुओं ने अपनी मांगों को लेकर गांधी पार्क से सीएम आवास कूच किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान हाथीबड़कला में बेरोगजारों को रोक लिया। इस पर गुस्साए बेरोजगार सड़क पर धरने पर बैठ गए। बेरोजगारों ने कहा कि सरकार की वजह से प्रदेश का प्रशिक्षित बेरोजगार अपने घरों में त्यौहार मनाने के बजाये धरने-प्रदर्शन करने को मजबूर है। एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष कपिल देव ने कहा कि नियमावली में संशोधन करने की आवश्यकता नहीं है। नियमावली में स्पष्ट दर्शाया गया है कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में 2 वर्षीय डिप्लोमा डीएलएड होन चाहिए, जो भी अहर्ताएं प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए होनी चाहिए वह सभी हमारे पास हैं। हम पूर्ण अहर्ता रखते हैं तो उत्तराखंड सरकार एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षकों को प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2020 में सम्मिलित क्यों नहीं कर रही है। सरकार एनसीटीई के नियमों का उल्लंघन नहीं कर सकती। यह राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। यह एक असंवैधानिक कार्य है। यह 37000 अभ्यर्थियों के भविष्य का सवाल है। प्रदेश अध्यक्ष कपिल देव ने मुख्यमंत्री के साथ एक संयुक्त वार्ता की भी बात रखी। इस दौरान महासचिव पवन कुमार, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, सोनू रावत, स्वाति त्यागी, भावना थापा, पूनम, उमेश, अभिषेक आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 3 नए केस
Next: खुद को रिश्तेदार बता पेटीएम खाते में रकम जमा कराने का झांसा देकर ठगा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.