Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • निकिता और कबीर ने जीती पांच किमी मैराथन
  • पौड़ी

निकिता और कबीर ने जीती पांच किमी मैराथन

RNS INDIA NEWS 30/06/2024
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  बड़ियारगढ़ के मल्ली रिंगोली में पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी स्व. नितिशा नेगी की स्मृति में नशा मोबाइल छोड़ो स्वास्थ्य से नाता जोड़ो थीम पर रविवार को मिनी मैराथन हुई। पांच किमी मैराथन दौड़ में क्षेत्र के 40 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी द्वारा प्रतियोगिता को हरी झंडी देकर रवाना किया। मैराथन निकिता और कबीर ने जीती। मिनी मैराथन में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम आने वाले प्रतिभागियों को नगद धनराशि एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। युवक मंगल दल, दिल्ली समिति रिंगोली मल्ली और क्लासिक स्पोर्ट्स के तत्वावधा में आयोजित हुई मैराथन में बालिका वर्ग में निकिता ने पांच किमी रेस में प्रथम,तल्ली रिंगोली की आयुषी ने दूसरा, कांडा लोस्तु की कविता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में कबीर ने प्रथम, संकेत ने द्वितीय, मनीष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को विधायक कंडारी ने सम्मानित किया। इस दौरान विधायक विनोद कंडारी ने स्व. नितिशा नेगी की स्मृति में खेल प्रतियोगिता आयोजित कराने के लिए गांव के सभी लोगों की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि जल्द ही बड़ियारगढ़ क्षेत्र में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों महाविद्यालय निर्माण का कार्य का शिलान्यास किया जायेगा। कहा कि भूमि मिल चुकी है। महाविद्यालय में नये कोर्स भी शुरु किए जाएंगे, ताकि यहां के बच्चों को उच्च शिक्षा के अन्यत्र ना जाना पड़े। कहा कि भारत दर्शन कार्यक्रम शुरू करने से बच्चे हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे है। महिला मंगल दलों के लिए जल्द औद्योगिक क्षेत्रों का भ्रमण कार्यक्रम शुरू कर स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाया जायेगा। बड़ियारगढ़ क्षेत्र को जोड़ने वाले सड़क को स्टेट सड़क बनाया जायेगा। रिंगोली में गेदरे पर सुरक्षा कार्य हेतु पांच लाख ब्लॉक को दिये गये है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, डॉ. प्रताप भंडारी ने भी प्रतियोगिता के भव्य आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान राजेन्द्र कैंतुरा द्वारा किया गया। इस मौके प्रीतम सिंह कैंतुरा, राहुल कैंतुरा, रघुवीर कंडारी ,पीटीआई विकास घिल्डियाल, डॉ. विनीत पोस्ती,भाजपा मीडिया प्रभारी विपेन्द्र बिष्ट, सुरेन्द्र भंडारी, मनमोहन सिंधवाल, मोहित, कुंदन रावत, मनमोहन कंडारी, विपिन कंडारी, शशि देवी, गिरीश प्रसाद, सागर, गजेन्द्र सिंह, त्रिलोक सिंह, गोविंद सिंह, धुर्व पुंडीर,व्यापार सभा जिलाध्यक्ष श्रीनगर वासुदेव कंडारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मनसा देवी मंदिर कैंपस में महिला श्रद्धालु के गले से चेन झपटी
Next: केदारनाथ में चौराबाड़ी ताल के ऊपर से आया एवलांच, कोई नुकसान नहीं

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.