Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • निकाय क्षेत्र से बाहर कार्यरत शिक्षकों ने की मतदान के लिए अवकाश की मांग
  • देहरादून

निकाय क्षेत्र से बाहर कार्यरत शिक्षकों ने की मतदान के लिए अवकाश की मांग

RNS INDIA NEWS 21/01/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  निकाय क्षेत्र से बाहर कार्यरत शिक्षकों समेत अन्य कर्मचारियों ने मतदान के लिए अवकाश देने की मांग की है। शिक्षक और शिक्षणेत्तर संगठनों ने इस संबंध में मुख्य शिक्षाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। राजकीय शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ और एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने बताया कि 23 जनवरी को होने वाले नागर निकाय चुनाव के लिए निकाय क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन कई ऐसे शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी हैं जो निकाय चुनाव में मतदाता हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उनके लिए अवकाश घोषित नहीं है। अवकाश नहीं होने के कारण कई मतदाता मतदान से वंचित रह जाएंगे। बताया कि मतदान का समय सुबह आठ बजे से है, ऐसे में कार्यस्थल पर जाने से पहले मतदान करना संभव नहीं होगा। बताया कि एक ओर पूरी सरकारी मशीनरी समेत खुद शिक्षक सभी लोगों को मतदान के लिए जागरूक कर रहे हैं वहीं, खुद शिक्षक, कर्मचारी ही मतदान नहीं करेंगे, जिससे समाज में गलत संदेश जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षक, कर्मचारियों ने सभी मतदाताओं के लिए अवकाश घोषित किए जाने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालो में राजकीय शिक्षक संघ के कालसी ब्लॉक अध्यक्ष अनिल राणा, विकासनगर ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर कांति, जूहा शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण वर्मा, ब्लॉक मंत्री कमल सुयाल आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम सूर्य घर योजना के लिए यूपीसीएल को मिला पुरस्कार
Next: फैक्ट्रीकर्मी की हत्या में सहकर्मी, उसका साला गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.