
चम्पावत(आरएनएस)। पूर्व सैनिक लीग ने लोहाघाट में बुधवार को बैठक की। बैठक में तय किया गया कि आगामी निकाय चुनाव में पूर्व सैनिक लगी अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी। इसके लिए पहले हर वार्ड में रिटायर्ड जवानों की गणना की जाएगी। बुधवार को सैनिक विश्राम गृह में लीग के अध्यक्ष कै. आरएस देव की अध्यक्षता में बैठक हुई। यहां पूर्व सैनिकों ने पेंशन संबंधी समस्याओं को उठाया। अध्यक्ष कै. देव ने पूर्व सैनिकों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। जिसमें उन्होंने पूर्व सैनिकों के बच्चों को पढ़ाई के दौरान मिलने वाली छात्रवृति की जानकारी दी। उन्होंने बेटी की शादी पर सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता, पूर्व सैनिक की दुर्घटना में मौत और मकान मरम्मत आदि के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने निर्णय लिया कि नगर पालिका चुनाव के लिए लीग ने तैयारी कर दी है। यहां कै. आरएस बोहरा, कै. एचएस बिष्ट, कै. जीएस बोहरा, एचएस रावत, एलएस ढेक, अमर सिंह, सुंदर माहरा, खीम सिंह समेत 76 पूर्व सैनिक और वीरांगनाएं शामिल रहीं।

