Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • निकाय चुनाव में भाजपा बड़े पैमाने पर जीत दर्ज करेगी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

निकाय चुनाव में भाजपा बड़े पैमाने पर जीत दर्ज करेगी: मुख्यमंत्री

RNS INDIA NEWS 15/01/2025
rns featured image new

– सीएम ने किया चौदहबीघा नया पुल मुनिकीरेती ढालवाला में चुनावी जनसभा को संबोधित

ऋषिकेश(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा का बोर्ड बनने से विकास में तेजी आयेगी। ट्रिपल इंजन सरकार बनने से योजनाओं का लाभ लोगों को मिलेगा। इसलिये विकास कार्यों के लिए निकायों में भाजपा का बोर्ड बनना जरूरी है। सीएम ने कहा कि राज्य में हो रहे चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी। सीएम बुधवार को चौदहबीघा नया पुल मुनिकीरेती ढालवाला में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार लगातार जनता के लिये काम कर रही है। डबल इंजन की सरकार का उद्देश्य आम जनता को खुशहाल बनाना है। हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा कॉरिडोर बनाया जा रहा है। सीएम ने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता को जनवरी महीने में लागू किया जायेगा। कहा कि ऋषिकेश, मुनिकीरेती, तपोवन, स्वर्गाश्रम-लक्ष्मणझूला के विकास का खाका सरकार ने तैयार किया है। जिससे यहां रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया हो सकें। सीएम ने कहा कि भाजपा ही विकास को गति दे सकती है। इसलिये यहां की जनता को निकाय चुनाव में भाजपा का बोर्ड लाना होगा। ताकि क्षेत्र का तेजी से विकास हो सके। उन्होंने मुनिकीरेती नगर पालिका से अध्यक्ष की प्रत्याशी बीना जोशी, तपोवन नगर पंचायत भाजपा प्रत्याशी विनीता बिष्ट समेत सभी सभासद प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।

भाजपा प्रत्याशियों को जिताएं: सुबोध
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि नगर पालिका मुनिकीरेती और नगर पंचायत तपोवन में भाजपा का बोर्ड बनने से अधूरी योजनाओं पर तेजी से काम किया जायेगा। क्षेत्र के विकास के लिये भाजपा का बोर्ड बनना जरूरी है। उन्होंने दोनों बहनों बीना जोशी और विनीता बिष्ट के जीत की अपील लोगों से की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, संदीप गुप्ता,चुनाव संयोजक योगेश राणा, विनोद कुकरेती, वार्ड प्रत्याशी मीनू, सुभाष चौहान, सचिन रस्तोगी, धर्म सिंह, सुरेन्द्र रतूडी, मधु रावत, सत्यानंद ,साक्षी देवी, रेखा पैन्यूली, हिमांशु नौटियाल, राजेन्द्र थलवाल आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस पर खूब बरसे सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस पर जमकर बरसे। कहा मंदिरों को वक्फ बोर्ड देने वाली कांग्रेस चाहिए या धर्म की रक्षा के लिये समर्पित भाजपा चाहिए। कहा कि कांग्रेस विकास करने के दावे कर जनता को गुमराह नहीं कर सकती है। राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार है। यदि कांग्रेस निकाय बोर्ड में आती है,तो अगले पांच साल तक विकास के नाम पर जनता को ठगते रहेंगे। निकाय क्षेत्र में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से ही क्षेत्र का तेजी से विकास हो सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंडी फिल्म ‘घपरोल’ का ट्रेलर-पोस्टर लॉन्च
Next: 31 तक हिमालयन हॉस्पिटल में निशुल्क ओपीडी सुविधा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.