Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • निगरानी समिति ने किया कोरोना केयर सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा
  • बागेश्वर

निगरानी समिति ने किया कोरोना केयर सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा

RNS INDIA NEWS 25/11/2020
rns featured image new

बागेश्वर। कोरोना संक्रमण से संक्रमित व्यक्तियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल रही है या नहीं इसकी जांच के लिए बनी निगरानी समिति ने कोरोना केयर सेंटर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीजेएम ने सेंटरों में भर्ती मरीजों से बात की और उनका हाल जाना। यहां तैनात डॉक्टरों से बात की और उन्हें कोरोना के गाइड लाइन का पालन करने को कहा। जिला स्तर पर गठित निगरानी समिति सदस्य प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व सीजेएम लक्षमण सिंह, अपर जिला मजिस्ट्रेट राकेश चंद्र तिवारी, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद भंडारी बुधवार को कोरोना केयर सेंटर पहुंचे। उन्होंने वहां मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीजेएम ने कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों से वार्ता कर उनके स्वास्थ की जानकारी के साथ उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मरीजो से जाना कि उन्हें कोविंड केयर सेंटर में सभी सुविधाएं ठीक प्रकार से उपलब्ध हो रही हैं या नहीं। उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ मिलने वाले भोजन के बारे में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कोविड केयर सेंटर में तैनात डॉक्टर ने समिति के सदस्यों को अवगत कराया कि कोविड केयर सेंटर में वर्तमान समय में 10 मरीज हैं जिनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड केयर सेंटर में मरीजों के बेहतर देख-भाल के लिए डॉक्टर, वार्डबॉय तथा सफाई कर्मचारी तैनात है जिनकी ड्यूटी शिफ्टवार लगाई गई है। कोविड केयर सेंटर में सुबह-शाम नियमित सेनटाईजेशन किया जा रहा है। सुरक्षा के लिए पीआरडी, पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। सेंटर में सभी अधिकारी एवं कार्मिको के पास पीपीई किट एवं सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध है। निरीक्षण के दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल सहित अन्य डॉक्टर एवं स्टॉफ मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सांसद अजय भट्ट के रानीखेत आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Next: दो फरार वारंटी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.