Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नेपाल में हुई एथलेटिक चैंपियनशिप में लक्सर के खिलाड़ियों ने जीते 6 स्वर्ण पदक
  • हरिद्वार

नेपाल में हुई एथलेटिक चैंपियनशिप में लक्सर के खिलाड़ियों ने जीते 6 स्वर्ण पदक

RNS INDIA NEWS 13/01/2023
rns featured image new

रुड़की। लक्सर के युवा खिलाड़ियों ने नेपाल में हुई इंटरनेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों में से 3 को दौड़ में और 3 को बैडमिंटन में अव्वल आने पर स्वर्ण पदक मिला है। गुरुवार को मेडल और ट्रॉफी लेकर लौटे खिलाड़ियों का लक्सर में स्वागत किया गया।
लक्सर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से रोजाना नई नई प्रतिभाएं निकलकर सामने आ रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र की ऐसी ही प्रतिभाओं ने नेपाल के पोखरा में हुई अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक चैंपियनशिप प्रतियोगिता में झंडे गाड़े हैं। लक्सर के बालावाली गांव निवासी खिलाड़ी सागर ने प्रतियोगिता की 200 मीटर दौड़ में पहला स्थान पाकर गोल्ड मेडल जीता है। वही बहादराबाद के अवनीत चौहान ने 100 मीटर दौड़ में तथा वही के कार्तिक चौहान ने 400 मीटर दौड़ में अव्वल आकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। इनके अलावा, लक्सर निवासी खिलाड़ी कृष्णा ने बैडमिंटन की सिंगल्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया है। जबकि बैडमिंटन की डबल्स प्रतियोगिता में लक्सर के वंश उपाध्याय और हरिद्वार की कीर्तिका दत्ता की जोड़ी ने पहला स्थान प्राप्त किया है। इन तीनों को भी गोल्ड मेडल मिले हैं। गुरुवार को चैंपियनशिप जीतकर खिलाड़ी लक्सर पहुंचे, तो नगर के बालावाली तिराहे पर खेल प्रेमियों ने फूल मालाओं से खिलाड़ियों का स्वागत किया। खिलाड़ियों का कहना है कि उनके कोच सतीश कुमार और ललित कुमार के सही मार्गदर्शन से उन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई है। इन खिलाड़ियों का लक्ष्य ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने का है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अनियमितता मिलने पर 6 होटलों के चालान
Next: 12 दिनों में ही 5.4 सेमी धंसा, इसरो ने किया खुलासा, डूब सकता है पूरा जोशीमठ

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
  • केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.