Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नेपाल गए 3 भारतीय नागरिकों की पुलिस से बहस, फायरिंग में एक की मौत- दो लापता
  • राष्ट्रीय

नेपाल गए 3 भारतीय नागरिकों की पुलिस से बहस, फायरिंग में एक की मौत- दो लापता

RNS INDIA NEWS 05/03/2021
default featured image

पीलीभीत, 05 मार्च (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में नेपाल पुलिस की फायरिंग में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार नेपाल में गए तीन भारतीय नागरिकों का वहां की पुलिस से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद कुछ इतना बढ़ा कि नेपाली पुलिस ने तीनों भारतीय नागरिकों पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है।
दरअसल पीलीभीत में स्थित नेपाल सीमा टिल्ला नंबर 4 गांव के रहने वाले गोविंदा अपने दोस्त गुरमेज और पप्पू के साथ नेपाल गया था। शाम को सूचना मिली गोविंदा को नेपाली पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। इस खबर के बाद गांव में हडक़ंप मच गया। गोविंदा के बाकी दो दोस्तों की तलाश शुरू हुई, लेकिन अभी वह लापता हैं।
घटना के बाद से भारत-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी अलर्ट कर दी गई है। इस मामले में पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि तीन भारतीय नागरिक नेपाल गए थे, वहां नेपाली पुलिस से आमना सामना हो गया, इस मुठभेड़ में नेपाली पुलिस की गोली से एक युवक की मौत हो गई है।
एसपी जयप्रकाश के मुताबिक, मृतक के दोनों साथियों में से एक नेपाल में है, जबकि दूसरा भारत आ गया है, लेकिन अभी दोनों लापता हैं, मौके पर एसडीएम, सीओ के साथ थाने की पुलिस मौजूद है और बॉर्डर पर कोई भी समस्या नहीं है। फिर भी फोर्स पूरी तरीके से अलर्ट है और हम नेपाली पुलिस और प्रशासन के संपर्क में हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अपने कर्मचारियों समेत 10 लाख लोगों की वैक्सीनेशन का खर्च उठाएगी रिलायंस
Next: 18 साल नहीं, स्नातक होने तक बेटे की करनी होगी परवरिश

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

कलयुगी मां की हैवानियत : पति के देर से घर आने पर हुआ झगड़ा, गुस्से में अपनी ही बेटी की कर दी हत्या

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
WhatsApp Image 2026-01-22 at 20.44.06
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

भारतीय परंपराओं में निहित हैं विश्व की समस्याओं का समाधान: गृहमंत्री अमित शाह

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.