Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नीट यूजी परीक्षा के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर
  • ऊधम सिंह नगर

नीट यूजी परीक्षा के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। शासन के निर्देश पर परिवहन निगम ने सभी मंडलीय प्रबंधकों और डिपो सहायक महाप्रबंधकों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार, यह सुविधा केवल उत्तराखंड के स्थायी निवासी उन अभ्यर्थियों को मिलेगी, जिन्हें पुनर्परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किया गया है। अभ्यर्थी 19 जून से 23 जून 2026 तक निगम की साधारण श्रेणी की बसों में अपने परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र तक जाने की यात्रा परीक्षा तिथि से दो दिन पहले से परीक्षा दिवस तक और वापसी यात्रा परीक्षा समाप्ति के दो दिन के भीतर करनी होगी। यह सुविधा केवल एक बार के आवागमन के लिए मान्य होगी। अभ्यर्थियों को बस में यात्रा के दौरान प्रवेश पत्र दिखाना होगा। प्रवेश पत्र की हार्ड कॉपी के साथ मोबाइल में उपलब्ध सॉफ्ट कॉपी भी मान्य रहेगी। परिवहन निगम ने परिचालकों को ई-टिकट मशीन में विशेष श्रेणी के तहत अभ्यर्थियों का रोल नंबर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। यदि तकनीकी कारणों से यह विकल्प उपलब्ध न हो तो वे-बिल पर अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज किया जाएगा।
परिवहन निगम ने सभी डिपो अधिकारियों को निर्देशित किया है कि परीक्षा अवधि के दौरान बसों का संचालन सुचारू रखा जाए और अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ज्ञान भारतम् मिशन के तहत पांडुलिपियों के चिन्हीकरण और डिजिटलीकरण पर चर्चा
Next: पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र आत्महत्या केस में प्रापर्टी डीलर व पड़ोसी पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
  • महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
  • विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन
  • चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.