Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नीट एमडीएस कोर्स की काउंसलिंग में देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को लगाई फटकार
  • राष्ट्रीय

नीट एमडीएस कोर्स की काउंसलिंग में देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को लगाई फटकार

RNS INDIA NEWS 13/07/2021
rns featured image new

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आरएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट-एमडीएस यानी मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी कोर्स में दाखिले के लिए काउंसलिंग में देरी होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय नीट और मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी (नीट-एमडीएस) 2021 कोर्सेज के लिए काउंसलिंग को अंतिम रूप देने के संबंध में अपनी प्रतिक्रिया पर देरी कर रहा है। पीठ ने कहा सरकार का इस प्रकार का ढुल-मुल रवैया सही नहीं है। शीर्ष अदालत ने मामले पर फैसला लेने में केंद्र की देरी पर कड़ा रुख अपनाया और एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ और एम. आर. शाह की पीठ ने केंद्र के वकील से कहा, आप बस ढिलाई बरत रहे हैं। अभी एक बयान दें।
पीठ ने कहा कि ये डॉक्टर मरीजों की सेवा में रहेंगे।
केंद्र का प्रतिनिधित्व कर रहे अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के. एम. नटराजन ने मामले में विस्तृत प्रतिक्रिया देने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। इस पर पीठ ने कहा कि एएसजी के अनुरोध पर, हम याचिका में निर्धारित शिकायत के जवाब के लिए एक सप्ताह का समय देते हैं।
अदालत ने कहा, हमें उम्मीद है कि इस सप्ताह में एक त्वरित निर्णय लिया जाएगा और जब केंद्र परामर्श आयोजित करने का प्रस्ताव करेगा तो हमें सूचित किया जाएगा।
पीठ ने यह भी कहा कि केंद्र को काउंसलिंग में देरी के कारण छात्रों को होने वाली समस्याओं के बारे में पता होना चाहिए। याचिका में कहा गया था कि प्रवेश परीक्षा 16 दिसंबर, 2020 को आयोजित की गई थी, लेकिन अब तक काउंसलिंग पर कोई अपडेट नहीं है।
अधिवक्ता तन्वी दुबे और चारु माथुर के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है, याचिकाकतार्ओं द्वारा काउंसलिंग के कार्यक्रम के बारे में एक विचार प्राप्त करने के लिए प्रतिवादियों से संपर्क करने के लिए कई प्रयास किए गए थे, हालांकि, आज तक काउंसलिंग के संबंध में कोई अपडेट नहीं हुआ है।
याचिका में यह भी कहा गया है कि परीक्षा और फिर परिणाम घोषित होने के बाद से अभी तक काउंसलिंग के बारे में कोई अपडेट नहीं दिए जाने के कारण उन्हें बेहद परेशानी हो रही है।
शीर्ष अदालत ने 2 जुलाई को मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) द्वारा नीट-एमडीएस 2021 के लिए काउंसलिंग शेड्यूल की घोषणा में अन्यायपूर्ण और अनंत देरी को उजागर करने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया था।
याचिका में नीट-पीजी और नीट-एमडीएस काउंसलिंग के एक साथ संचालन के संबंध में चिंताओं का हवाला दिया गया है, क्योंकि नीट-पीजी को 31 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेहुल चोकसी को मेडिकल आधार पर मिली जमानत
Next: कोर इलाकों में नक्सलियों की टॉप लीडरशिप तक पहुंचने के रास्ते बना रही फोर्स

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.