Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • एनसीबी ने यूपी-नेपाल सीमा से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद की, छह गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

एनसीबी ने यूपी-नेपाल सीमा से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद की, छह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/01/2022
rns featured image new

लखनऊ (आरएनएस)। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), लखनऊ जोन ने भारत-नेपाल सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनलोगों के पास से भारी मात्रा में साइकोट्रोपिक दवाओं को जब्त किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तारियां उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रूपैडीहा में की गईं।
विशिष्ट खुफिया सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए, एनसीबी के अधिकारियों ने विभिन्न मेडिकल स्टोरों और अन्य अनधिकृत परिसरों से भारी मात्रा में नशीले पदार्थों को जब्त किया।

एनसीबी ने  छह परिसरों से अल्प्राजोलम युक्त कुल 4,237 गोलियां, नाइट्राजेपम युक्त 2,665 गोलियां, ट्रामाडोल और डायजेपाम इंजेक्शन और पेंटाजोसाइन इंजेक्शन की 5,530 गोलियां और 30 लाख रुपये मूल्य के कोडीन आधारित कफ सिरप की 4,471 बोतलें बरामद की गईं।
इस ऑपरेशन में 1,75,400 रुपये की बेहिसाब नकद मुद्रा और 59,000 नेपाली रुपये भी जब्त किए गए।
गिरफ्तार लोगों की पहचान अनिल कुमार मिश्रा, गोविंद कुमार वर्मा, इश्तियाक अहमद, मोहम्मद गालिब, शिव किशोर विश्वकर्मा और राधे श्याम वर्मा के रूप में हुई है।
ये सभी बहराइच जिले के रहने वाले हैं।
अधिकारियों ने बताया कि एनसीबी, लखनऊ अंचल को भारत और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में मादक पदार्थों और नशीले पदार्थों की तस्करी की सूचना मिल रही थी।
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए एनसीबी ने मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित खुफिया जानकारी विकसित करने और खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई और जब्ती करने के लिए अपनी टीमों को मैदान में तैनात किया है।
भारत-नेपाल सीमा पर टीमें चुनावी इलाकों में मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार ने कराए रिकार्ड कार्यः निशंक
Next: मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में बोले पीएम मोदी, ओमिक्रॉन के बाद दूसरे कोविड वैरिएंट के लिए तैयार रहें

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.