Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नई तबादला नीति के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ हुआ मुखर
  • देहरादून

नई तबादला नीति के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ हुआ मुखर

RNS INDIA NEWS 02/09/2022
rns featured image new

विकासनगर। नई तबादला नीति को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ मुखर होने लगा है। शिक्षकों को कहना है नई तबदाला नीति के लागू होने से उन्हें पूरी सेवा दुर्गम श्रेणी के विद्यालयों में ही देनी होगी। इसके साथ ही शिक्षकों ने वर्ष 2018 से पहले की कोटिकरण व्यवस्था लागू करने की मांग की है।प्राथमिक शिक्षक संघ की विकासनगर ब्लॉक इकाई ने शुक्रवार को बैठक कर इस आशय का ज्ञापन शिक्षा मंत्री को प्रेषित किया। शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री कमल सुयाल ने नई शिक्षा तबादला नीति के मसौदे पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि शिक्षकों के लिए दुर्गम श्रेणी के विद्यालयों में 23 साल की सेवा अनिवार्य किया जाना उनके व्यक्तिगत हितों का हनन है। कहा कि वर्तमान में अधिकांश शिक्षक 20 से 25 साल की सेवा करते हैं। ऐसे में शिक्षकों को अपनी पूरी सेवा दुर्गम श्रेणी के विद्यालयों में ही करनी पड़ेगी, जिससे उनकी पारिवारिक जिम्मेदारियां प्रभावित होंगी। कहा कि नई तबादला नीति में देहरादून जिले के सिर्फ कालसी और चकराता ब्लॉक को ही दुर्गम श्रेणी में लिया जा रहा है। विकासनगर समेत अन्य ब्लॉक सुगम किए जा रहे हैं। विकासनगर ब्लॉक के कई प्राथमिक विद्यालय भौगोलिक परिस्थितियों के तहत दुर्गम श्रेणी में आते हैं। कहा कि सभी शिक्षक नई तबादला नीति के मसौदे पर कड़ी आपत्ति दर्ज कर रहे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण वर्मा ने कहा कि वर्ष 2018 से पहले की कोटिकरण व्यवस्था को लागू किया जाना चाहिए, जिसमें दुर्गम और सुगम विद्यालयों को श्रेणियों में बांटा गया था। इस व्यवस्था के तहत सभी शिक्षकों को प्रत्येक श्रेणी के विद्यालय में सेवा समय निर्धारित किया जाना चाहिए। कोषाध्यक्ष मधु पटवाल ने कहा कि विकासनगर ब्लॉक के रुद्रपुर और लांघा संकुल के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है। जबकि प्राथमिक विद्यालय बैरागीवाला समेत मैदानी क्षेत्र के कई अन्य विद्यालयों में भी छात्र अनुपात में शिक्षकों की कमी बनी हुई है। सभी विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षकों की तैनाती की जानी चाहिए, जिससे कि विद्यालयों में शिक्षण सुगम हो सके। इस दौरान सुधीर तोमर, अतुल चौहान, योगेश गुप्ता, गुलाब सिंह, बलवीर सिंह, बनीता राणा, दीपा रानी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डंपर खराब होने से लगा देहरादून-शिमला बाईपास रोड पर दो घंटे जाम
Next: मीनस अटाल मोटर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.