Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नए सत्र में आईटीआई फीस में हुई बढ़ोत्तरी
  • उत्तराखंड

नए सत्र में आईटीआई फीस में हुई बढ़ोत्तरी

RNS INDIA NEWS 27/09/2020
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड की आईटीआई में नए सत्र में कई गुना फीस बढ़ा दी गई है। अब प्रत्येक ट्रेड में दाखिला लेने वाले सामान्य वर्ग के छात्रों को 3900 रुपये वार्षिक फीस देनी होगी। पिछले वर्ष तक आईटीआई में छात्रों से 40 रुपये प्रतिमाह फीस ली जाती थी और 50 रुपये कॉशनमनी जमा होती थी।
व्यावसायिक परीक्षा परिषद के उपनिदेशक जेएम नेगी की ओर से प्रधानाचार्यों को भेजे गए आदेश में शासनादेश के आधार पर अभ्यर्थियों से फीस जमा कराने को कहा गया है। इधर, कोरोना महामारी को देखते हुए निदेशालय ने छात्रों को प्रवेश के समय 2200 रुपये जमा करने की सुविधा प्रदान की है, जबकि आरक्षित वर्ग के छात्रों को 1200 रुपये फीस जमा करनी होगी। विभाग की ओर से यह भी निर्देशित किया गया है बाकी फीस स्थितियां सामान्य होने पर जमा कराई जा सकती है।
सेल्फ फाइनेंस की सीटों पर फीस 10 हजार आईटीआई में राज्य की सीटों से इतर तृतीय शिफ्ट और आईएमसी (पीपीपी) के सापेक्ष प्रवेश हेतु प्रशिक्षणार्थियों को 10 हजार रुपये फीस जमा करनी होगी। हल्द्वानी आईटीआई (युवक) में इलेक्ट्रिशियन और फिटर ट्रेड में सेल्फ फाइनेंस की 20-20 सीटें आवंटित की गई हैं। इसकी मेरिट सूची अलग से जारी हुई है।
जरूरी दस्तावेज:- मूल प्रतियों के अलावा प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रति, दो फोटोग्राफ, आवंटनपत्र मूल रूप में।
फीस की वार्षिक दरें (रुपये में)

  • प्रवेश शुल्क 200
  • प्रशिक्षण शुल्क 1000
  • परिचय शुल्क 50
  • प्रशिक्षार्थी वेलफेयर शुल्क 150
  • भवन संबंधी मरम्मत कार्य शुल्क 400
  • जल तथा विद्युत शुल्क 300
  • प्रशिक्षण और नियोजन शुल्क 400
  • पुस्तकालय शुल्क 100
  • कंप्यूटर शुल्क 1000
  • संस्थान स्तर पर शुल्क (काशनमनी) 300
  • कुल योग- 3900

फीस बढ़ाने का प्रस्ताव पूर्व में पारित हो चुका है। संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने एवं प्रशिक्षणार्थियों को सुविधाएं दिए जाने के उद्देश्य से शासन स्तर पर फीस वृद्धि करने का फैसला किया गया। – डॉ. आर राजेश कुमार निदेशक (प्रशिक्षण) प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 60 लाख के करीब
Next: छापेमारी में अवैध खनन सामग्री से भरे छह टिप्पर पकड़े

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.