Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नए साल पर उत्तराखंड में ओमिक्रोन के 4 नए केस
  • देहरादून

नए साल पर उत्तराखंड में ओमिक्रोन के 4 नए केस

RNS INDIA NEWS 01/01/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखण्ड में नव वर्ष के पहले दिन ओमिक्रोन पॉजिटिव 4 नये मरीज चिन्हित किए गये हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ तृप्ति बहुगुणा द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार दून मेडिकल कॉलेज लैब द्वारा 4 मरीजों की कोविड-19 सैम्पल जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाये जाने के उपरान्त की गयी जिनोम सिक्वेन्सिग अनुसार सभी 4 मरीजों में ओमिक्रोन वैरियन्ट के होने की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य महानिदेशक के अनुसार जिन मरीजों में ओमिक्रोन वैरियन्ट का पता चला है उनमें देहरादून निवासी एक 28 वर्षीय युवक का सैम्पल जांच हेतु 21 दिसम्बर को लिया गया था जिसे उसी तिथि में कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने पर जिनोम सिक्वेन्सिग के लिए दून मेडिकल कॉलेज लैब भेजा गया। यह युवक अंतर्राष्ट्रीय यात्रा द्वारा 17 दिसम्बर को गुरूग्राम से देहरादून आया एवं किसी प्रकार के लक्षण न होने पर भी होम आईसोलेशन में रहते हुए कोविड-19 की जांच हेतु सैम्पल लिया गया था।

दूसरा मरीज त्यागी रोड, देहरादून निवासी 23 वर्षीय युवक है और यह व्यक्ति गुरुग्राम से 21 दिसम्बर को देहरादून आया और लक्षण रहित होने के बावजूद भी होम आईसोलेशन में रहते हुए इनका सैम्पल कोविड- 19 जांच हेतु 24 दिसम्बर को भेजा गया जो पॉजिटिव पाया गया। इसके उपरान्त मरीज के सैम्पल की दून मेडिकल कॉलेज लैब में जिनोम सिक्वेन्सिग कराने पर ओमिक्रोन वैरियन्ट का पता चला है।

तीसरा मरीज त्यागी रोड, देहरादून निवासी 15 वर्षीय किशोरी है जो उक्त 23 वर्षीय युवक के सम्पर्क में होने के कारण इनका सैम्पल भी कोविड- 19 जांच हेतु 24 दिसम्बर को भेजा गया जो पॉजिटिव पाया गया। सैम्पल की जिनोम सिक्वेन्सिग से पता चला कि किशोरी ओमिक्रोन वैरियन्ट से ग्रसित है इस मरीज की अन्य किसी प्रकार की यात्रा हिस्ट्री नहीं है।

चौथा मरीज 27 वर्षीय युवक अहमदाबाद, गुजरात का रहने वाला है जो अहमदाबाद में ही होम आईसोलेशन में रह रहा था और 21 दिसम्बर को अहमदाबाद से ऋषिकेश आया तथा 24 दिसम्बर वापस अहमदाबाद चला गया। इस अवधि में युवक का सैम्पल 23 दिसम्बर को जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा कोविड-19 जांच हेतु लिया गया जिसकी 24 दिसम्बर को प्राप्त रिपोर्ट में कोविड-19 पॉजिटिव पाये जाने की पुष्टि हुई। मरीज का सैम्पल पुनः मेडिकल कॉलेज लैब को जिनोम सिक्वेन्सिग के लिए दिया गया जिसमें ओमिक्रोन वैरियन्ट की पुष्टि हुई है। युवक में ओमिक्रोन वैरियन्ट पाए जाने के बारे में गुजरात सरकार को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु अवगत करा दिया गया है।

स्वास्थ्य महानिदेशक डा० बहुगुणा ने राज्य में ओमिक्रोन ग्रसित मरीजों के पाये जाने को लेकर सभी चिकित्सालयों को अलर्ट पर रहने तथा बचाव एवं नियंत्रण की सभी तैयारियों को मुस्तैद रखने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक ने आमजन से अपील की है कि वह कोविड अनुरूप व्यवहार का अनुपालन अनिवार्य रूप से करते रहें और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर न जाएं मास्क का प्रयोग अवश्य करें तथा सर्दी जुखाम होने पर चिकित्सक को दिखाएं, किसी प्रकार की भी लापरवाही न बरतें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: 15 से 18 वर्ष के 31 हजार बच्चों को लगेगी वैक्सीन, रोस्टरवार विद्यालयों में लगेगी वैक्सीन
Next: उत्तराखंड निःशुल्क मोबाईल टैबलेट योजना के तहत राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.