Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नए साल पर पर्यटकों से गुलजार रहे गंगा तट
  • देहरादून

नए साल पर पर्यटकों से गुलजार रहे गंगा तट

RNS INDIA NEWS 02/01/2023
rns featured image new

ऋषिकेश।  नववर्ष के आगमन पर रविवार को तीर्थनगरी ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्र के गंगा तट पर्यटकों से गुलजार रहे। नए साल के पहले दिन कड़ाके की ठंड के बीच पर्यटकों ने गंगा में डुबकी लगायी और राफ्टिंग के रोमांच का भी लुत्फ उठाया। होटल, लॉज और कैंप सैलानियों से पैक रहे।
नए साल का जश्न तीर्थनगरी ऋषिकेश में मनाने का क्रेज पर्यटकों में किस कदर दिखा कि रविवार को ऋषिकेश, मुनिकीरेती, रामझूला, लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा तटों और सार्वजनिक स्थानों में पर्यटकों की खूब चहल पहल रही। पर्यटकों में ज्यादातर युवा रहे, जो न्यू ईयर सेलिब्रेट करने एक दिन पहले शनिवार को ही ऋषिकेश पहुंच गए थे।
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब आदि प्रांतों से आए पर्यटक देर रात वर्ष 2022 को विदाई और 2023 के स्वागत में धमाल मचाने के बाद रविवार सुबह होटल, लॉज और कैंप से निकलकर गंगा तटों पर पहुंचे, इससे मुख्य गंगा तटों पर रौनक बनी रही। हरियाणा के रोहतक, दिल्ली के पंजाबी बाग से आए पर्यटकों ने बताया कि यहां प्रकृति के बीच न्यू ईयर सेलिब्रेट करने का आनंद अलग है। बताया कि वे कैंप में ठहरना अधिक पसंद करते हैं, जहां उन्हें प्रकृति का सानिध्य मिलता है। सुबह घने कोहरे और हलकी धूप निकलने से ठंड का प्रकोप भी रहा। ठंड की परवाह किए बगैर पर्यटकों ने राफ्टिंग का भी लुत्फ उठाया। ब्रह्मपुरी से मुनिकीरेती तक गंगा में रंग बिरंगी राफ्टे तैरती नजर आयी।
कैंप संचालक वैभव थपलियाल ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार कैंप का कारोबार ठीक रहा। राफ्टिंग संचालक आकाश त्रिपाठी ने बताया कि नए साल के पहले दिन बड़ी संख्या में पर्यटकों ने राफ्टिंग की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध हालात में घायल मिले युवक की मौत
Next: हाथियों ने बड़कोट में मचाया उत्पात

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.