Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नए साल के जश्न पर 24 घंटे खुले रहेंगे होटल-रेस्टोरेंट, शराब की दुकानें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नए साल के जश्न पर 24 घंटे खुले रहेंगे होटल-रेस्टोरेंट, शराब की दुकानें

RNS INDIA NEWS 30/12/2022
cheers-204742_960_720

देहरादून। सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए नववर्ष के दृष्टिगत उत्तराखण्ड राज्य में पर्यटकों के अत्यधिक संख्या में आने की संभावना को देखते हुए सभी होटल/रेस्टोरेंट, ढावे, चाय व खान-पान की अन्य दुकानें 24 घंटे खुली रहेंगी। इस संबंध में अपर सचिव सी० रवि शंकर ने आदेश जारी किया है। अपर सचिव सी० रवि शंकर द्वारा जारी किए गए आदेश में नववर्ष 2023 के दृष्टिगत उत्तराखण्ड राज्य में पर्यटकों के अत्यधिक संख्या में आने की संभावना है।
पर्यटकों को सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने हेतु दिनांक 30 दिसम्बर, 2022 से दिनांक 02 जनवरी, 2023 तक जनहित में उत्तराखण्ड राज्य के सभी होटल / रेस्टोरेंट, ढावे, चाय व खान-पान की अन्य दुकानें 24 घण्टे खुला रखने की इस शर्त के साथ अनुमति दी जाती है कि सुसंगत नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।
वहीं नव वर्ष के मौके पर उत्तराखंड में शराब की दुकानें 24 घंटे खुली रहेंगी। बकायदा आबकारी सचिव ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं हालांकि शासन द्वारा यह भी कहा गया है कि सुसंगत नियमों का पालन हर हाल में किया जाए। राज्य सरकार ने पर्यटकों को सुविधा प्रदान करने के मद्देनजर 30 दिसंबर 2022 से 2 जनवरी 2023 तक 24 घंटे शराब की दुकानें खुली रखने के आदेश जारी किये हैं।
बता दें कि नए साल के अवसर पर उत्तराखंड में लाखों के संख्या में पर्यटक आते हैं। अभी से होटल, रिसोर्ट की बुकिंग फुल हो चुकी है। ऐसे में पर्यटकों को किसी असुविधा का सामना ना करना पड़े इसके लिए उत्तराखंड में 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक सभी खाने-पीने की दुकानें, होटल ढाबा और रेस्टोरेंट, शराब की दुकानें 24 घंटे खुले रहेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क दुर्घटना में ऋषभ पंत घायल, गाड़ी जलकर खाक
Next: पीएम मोदी की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में निधन, भावुक होकर प्रधानमंत्री ने दी मुखाग्नि

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.