Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • नए परिसर में शिफ्ट हुआ रुद्रप्रयाग एसबीआई
  • रुद्रप्रयाग

नए परिसर में शिफ्ट हुआ रुद्रप्रयाग एसबीआई

RNS INDIA NEWS 10/10/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा अब, नए परिसर में शिफ्ट हो गई है। नव निर्मित भवन का सोमवार को पूजा अर्चना और हवन यज्ञ के साथ उद्घाटन किया गया। नया परिसर एसबीआई के पुराने स्थान से ही सटा है। बैंक प्रशासन ने सभी नगरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक संख्या में आकर सेवा देने का आग्रह किया है। बता दें कि मुख्यालय में वर्षों से भारतीय स्टेट बैंक पुराने भवन में संचालित हो रहा था। स्थानीय लोगों की मांग और खाताधारकों की परेशानी को देखते हुए नए भवन को तैयार किया गया। तीन मंजिले भवन में बैंक के सभी विभाग बेहतर संचालित होने लगे हैं। वहीं खाताधारकों और स्टाफ को भी पर्याप्त स्थान में बैंकिंग कार्यों को संचालित करने में सुविधाएं मिल रही है। स्थानीय व्यापारियों, खाताधारकों, पेंशनरों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सरकारी कर्मचारियों को अब, एसबीआई की मुख्य शाखा में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। एसबीआई के प्रबंधक मोहन कवल ने सभी नगर वासियों को अधिक से अधिक संख्या में आकर बैंकिंग सुविधाओं का लाभ लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि बैंक के नए भवन में शिफ्ट होने से बैंकिंग कारोबार में भी इजाफा होगा। इस मौके पर बैंक प्रबंधक मोहन कवल, व्यापारी बीएस राणा, विनोद भंडारी, सुरेंद्र प्रसाद जोशी, दान सिंह पंवार, पान सिंह पंवार, मनमोहन शुक्ला, शिशुपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में बैंक अधिकारी, कर्मचारी एवं स्टाफ मौजूद था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिपंस नरेंद्र बिष्ट ने दिया सीएम को ज्ञापन
Next: दो लाख 47 हजार से अधिक यात्रियों ने किये हेमकुंड साहिब के दर्शन

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.