Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
  • पौड़ी

नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल की तैयारियां शुरू

RNS INDIA NEWS 05/12/2021
rns featured image new

पौड़ी। बिलखेत में प्रस्तावित नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल के आयोजन की तैयारी होने लगी है। पर्यटन विभाग के तत्वावधान पर 25 व 26 दिसंबर आयोजन प्रस्तावित है। नयार घाटी फेस्टिवल को लेकर पौड़ी के सीडीओ आर्य ने रेखीय विभागों के अफसरों के साथ बैठक की। बीते साल की भांति आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा -निर्देश दिये। साथ ही आयोजन में स्थानीय युवा, स्वयं सेवी, महिला समूह व युवक मंगल दल की भागीदारी कराने के निर्देश भी दिये। सीडीओ ने लोक संस्कृति एवं स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। खेल विभाग के माध्यम से स्थानीय युवाओं की वॉलीबाल प्रतियोगिता कराई जाएगी। लोनिवि, स्वजल, जिला पंचायत, पेयजल, संस्कृति विभाग, खेल, पूर्ति विभाग आदि विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने एडवेंचर फेस्टिवल में विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, शौचालय, रात्रि विश्राम, टेकअप और लेंडिंग स्थल आदि समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। जिला पर्यटन विकास अधिकारी को संबंधित अधिकारियों, ऐसोसियशन व अन्य संगठनों से समन्यवय स्थापित करते हुए आयोजन को सफल बनाने को कहा गया। एडवेंचर फेस्टिवल में पैराग्लाइडिंग, माउंटेन बाइकिंग, ट्रेल रनिंग, एंगलिंग सहित अन्य कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की संध्या के साथ स्थानीय स्तर पर वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। स्वयं सहायता समूह स्थानीय उत्पाद, व्यंजन आदि का स्वाद का भी आनंद यहां पर्यटक ले सकेंगे। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप काला, जिला पर्यटन विकास अधिकारी केएस नेगी , जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल, पीएम स्वजल दीपक रावत, डीईएसटीओ विरेन्द्र सिंह नेगी, सहायक अभियंता लोनिवि एमएस नेगी, सहित पीसी ध्यानी, भानू प्रताप रावत, नरेन्द्र सिंह भंडारी आदि अफसर मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तरकाशी में भूकंप के झटकों से दहशत
Next: एनएचएम कर्मियों का कार्य बहिष्कार 7 दिसम्बर से

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.