Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नववधू से दहेज की मांग, मारपीट कर दिया तीन तलाक
  • ऊधम सिंह नगर

नववधू से दहेज की मांग, मारपीट कर दिया तीन तलाक

RNS INDIA NEWS 02/12/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। निकाह होने के बाद शाम को अपनी ससुराल पहुंची नववधू के साथ ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग कर मारपीट की। इसके बाद पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट एवं तीन तलाक देने के आरोप में केस दर्ज किया है।
निमरा खान पुत्री रिजवान खान निवासी ग्राम दरऊ किच्छा ने पुलिस को तहरीर दी। कहा उसका निकाह बीती 28 नवंबर को रावेज खान पुत्र जरीन खान निवासी खजुरिया पनवडिया बिलासपुर रामपुर के साथ हुआ था। जब निकाह के बाद वह शाम को अपनी ससुराल गई, तब उसकी सास नाजमा, जेठानी शाईस्ता, ननद सना, नाजिश, जेठ शब्लू, ननदोई नदीम, ससुर जरीन खान ने उसे फर्श पर बैठा दिया एवं दहेज में एसी, कार, बुलेट बाइक नहीं देने के ताने देने लगे। आरोप है कि पिता और भाई फोन कर दहेज में एसी, कार, बुलट मोबाइक एवं ढाई लाख रुपये मांगने के लिए कहा। कहा वरना वह निमरा का तलाक करवा देंगे। मना करने पर इस पर ननदोई, जेठानी, नंदों ने निमरा के साथ मारपीट की। सुबह होने पर निमरा के भाई गुफरान व अनस वहां पहुंच गए। आरोप है कि जेठानी शाइस्ता ने निमरा का सब जेवर उतरवा लिया एवं जेठ, ननदोई के कहने पर रावेज ने निमरा को तीन बार तलाक कह दिया। इसके बाद उसका भाई मायके ले आया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर गुलदार ने किया जानलेवा हमला
Next: राशिफल 03 दिसम्बर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.