Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • नवनियुक्त कमिश्नर गढ़वाल सुशील कुमार ने संभाला कार्यभार
  • पौड़ी

नवनियुक्त कमिश्नर गढ़वाल सुशील कुमार ने संभाला कार्यभार

RNS INDIA NEWS 02/12/2021
default featured image

पौड़ी। नवनियुक्त कमिश्नर गढ़वाल सुशील कुमार ने गुरुवार को पौड़ी में कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व आईएएस अफसर सुशील कुमार कमिश्नर कुमाऊं की जिम्मेदारी निभा रहे थे। सुशील कुमार शासन में महत्वपूर्ण पदों पर भी काम किया और पौड़ी में बतौर जिलाधिकारी के पद पर भी रह चुके हैं। गुरुवार को पौड़ी मुख्यालय पहुंचकर सुशील कुमार ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। अपनी प्राथमिकताओं को गिनवाते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की निगरानी की जाएगी ताकि ये पॉयलेट प्रोजेक्ट समय से पूरे हो सके। कमिश्नर ने कहा कि जिलेवार भ्रमण कर मंडलीय समीक्षा बैठक ली जाएगी। मंडलीय अफसर भी मुख्यालय में बने रहेंगे और बिना कारण मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। इसके साथ ही कोविड और आपदा की समीक्षा की जाएगी। आयुक्त न्यायालय में लंबित वादों का निस्तारण में भी तेजी लाई जाएगी। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य की लगातार समीक्षा होगी। आयुक्त ने कहा कि जल्द ही जिलों का भ्रमण भी तय कर लिया जाएगा। इस मौके पर पौड़ी के डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे और अपर आयुक्त नरेन्द्र सिंह क्वीरियाल सहित आला अफसरों से आयुक्त ने विभिन्न जानकारियां ली। कहा कि वर्तमान में मंडल में कई महत्वाकांक्षी व महत्वपूर्ण विकास योजनाएं चल रही हैं, उनको गति दी जाने की जाएगी इसके लिए समीक्षा मंडल स्तर पर शुरू होगी। चारधाम कार्य, सड़क योजना, ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेल परियोजना, केदारनाथ पुनर्निर्माण तथा बदरीनाथ में जो कार्य करने की योजना बनाई जा रही है उनमें शीघ्रता से कार्य किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जनपदों में जिला सेक्टर, राज्य सेक्टर तथा केंद्र सेक्टर में जो कार्य हो रहे हैं उसमें केंद्र व राज्य सरकार की जो योजनाएं हैं उनपे निरन्तर रूप से अनुश्रवण किया जाएगा और गति देने की प्राथमिकता रहेगी। बीते माह आई आपदा में जो लोग प्रभावित हुए हैं उनको जो भी आवश्यकता होगी उसे पूरा किया जाएगा। कहा कि शीतकालीन ऋतु में कुछ हिमालय क्षेत्रों में बर्फबारी आदि की दिक्कतें होती इससे निपटने के लिए तैयारी की जाएगी। सभी जिलों से इसका ब्यौरा लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी जमानतियों पर केस दर्ज करने के सीजेएम ने दिए आदेश
Next: खाई में गिरी कार, एक की मौत

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

मुस्लिम व्यक्ति ने दुकान का नाम रखा ‘बाबा’, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

जंगल में फंसे दृष्टिबाधित व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

समय पर एम्बुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला व अजन्मे शिशु की मौत

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.