Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • नव निर्मित संग्रहालय का लोकार्पण नहीं होने से गुस्सा
  • बागेश्वर

नव निर्मित संग्रहालय का लोकार्पण नहीं होने से गुस्सा

RNS INDIA NEWS 11/05/2026
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)। बागनाथ मंदिर में संग्रहालय को बने छह महीने पूरे हो गए हैं, उसका अभी लोकार्पण नहीं हो पाया है। इसपर बागनाथ मंदिर प्रबंध समिति ने कड़ी आपत्ति जताई है। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जल्द लोकार्पण की मांग की है। सीएम को भेजे पत्र में उन्होंने कहा कि बागनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री घोषणा के बाद राज्य पुरातत्व विभाग का संग्रहालय बने छह महीने हो गए हैं, लेकिन पुरातत्व विभाग अल्मोड़ा के अनदेखी के कारण अभी तक संग्रहालय का लोकार्पण नहीं हो पाया है। दूर-दूर से आने वाले पर्यटकों व स्थानीय लोगों को संग्रहालय के अदंर प्राचीन से प्राचीन मूर्तियों को अवलोकन करने का मौका नहीं मिल पा रहा है। बागनाथ मंदिर राज्य पुरातत्व विभाग के अधीन है। परिसर में छोटे-छोटे मंदिर भी हैं। यहां बेशकीमती मूर्तियां भी स्थापित हैं। मंदिरों की सुरक्षा एवं देखरेख के लिए कोई भी कर्मचारी नियुक्त नहीं है। पुरातत्व विभाग द्वारा रात्रि चौकीदार भी नहीं है। दोनों मंदिरों में किसी प्रकार की चोरी या किसी भी प्रकार का नुकसान होने पर बागनाथ मंदिर प्रबंध समिति उत्तरदायी नहीं रहेंगे। उन्होंने जल्द लोकार्पण करने व कर्मचारी की तैनाती की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में भरत सिंह रावल प्रधान पुजारी, संजय रावल उपाध्यक्ष, नंदन सिंह रावल अध्यक्ष, राजा साह कोषाध्यक्ष, नवीन रावल सभासद, बालादत्त तिवारी सचिव आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
Next: लमगड़ा पुलिस ने महिला का खोया सामान और नकदी लौटाई

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.