Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी में फरार इनामी महिला महाराष्ट्र से गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी में फरार इनामी महिला महाराष्ट्र से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 31/07/2022
rns featured image new

देहरादून। आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से 1.42 करोड़ रुपये की ठगी में वर्ष 2019 से फरार चल रही महिला को एसओजी और नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार करने वाली टीम को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने दस हजार रुपये और इनाम के रूप में दिए जाने की घोषणा की। एसएसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कप्तान कुंवर ने बताया कि वर्ष 2019 में आजाद डिमरी ने नेहरू कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया। आरोप है कि ओजस्वी एसोसिएट नाम से फर्म संचालित करने वाले मृणाल धूलिया और उसकी पत्नी योगिता धूलिया ने उत्तरांखड आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी में फार्मासिस्ट के पदों पर नौकरी लगवाने और सरकार से 90 पदों का सृजन कराने की एवज में कई बेरोजगारों से 1.42 करोड़ वसूल लिए। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। मृणाल को पुलिस ने सात जुलाई 2020 को गिरफ्तार कर लिया था। योगिता का अब तक पता नहीं लगा। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ। पुलिस टीम को भनक लगी कि योगिता रायगढ़, महाराष्ट्र में रह रही है। वहां टीम पहुंची तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहां वह अपनी पहचान छिपाकर एप्टेक कंप्यूटर सेंटर में कंप्यूटर शिक्षक के तौर पर नौकरी कर रही थी। आरोपी योगिता धूलिया (38) पत्नी मृणाल धूलिया निवासी धूलकोट, राजवाट कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी फ्लैट दव 401 बिल्डिंग नम्बर-12 ए-विंग गार्डिनिया तलोजा रायगढ़ नवी मुम्बई को वहां कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर दून लाया गया। यहां रविवार को कोर्ट में पेश किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 01 अगस्त से आम आदमी के जीवन पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव, बदल जाएंगे ये जरूरी नियम
Next: शिवसेना सांसद संजय राउत के घर से ईडी ने जब्त किए साढ़े 11 लाख रुपए

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.