Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 1.40 लाख हड़पे
  • देहरादून

नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 1.40 लाख हड़पे

RNS INDIA NEWS 18/03/2023
rns featured image new

देहरादून। दून निवासी एक युवक को ऑनलाइन जॉब प्लेसमेंट के नाम पर 1.40 लाख रुपये का चूना लगा दिया गया। फर्जी कंपनी ने न ही युवक की रकम लौटाई, न ही उसे नौकरी दिलाई। क्लेमनटाउन पुलिस के अनुसार, पवन सिंह निवासी क्लेमनटाउन देहरादून ने तहरीर में बताया कि वो एक बेरोजगार है, उसने विभिन्न ऑनलाइन साइट पर जॉब के लिए आवेदन किया था। उन्होंने बताया कि 30 नवंबर को कैरियर प्लेसमेंट कंपनी की तरफ से उन्हें फोन आया। इसके बाद कंपनी की ओर से किए गए मेल में मूल दस्तावेजों की प्रति मांगी गई। युवक को बताया गया कि उनका चयन एमएस इंजिनियरिंग वर्कर्स में हुआ है। इसके बाद सिक्योरिटी के नाम पर उनसे 2550 रुपये लिए गए। आरोप है कि कंपनी की ओर से युवक से अलग-अलग तिथियों में 1.40 लाख रुपये मांगे गए। लेकिन इसके बाद भी जॉब के लिए नहीं बुलाया गया। युवक ने ठगी की आशंका पर जब छानबीन की तो कंपनी फर्जी निकली। युवक ने धनराशि लौटाने के लिए कंपनी से निवेदन किया तो आठ जनवरी 2023 तक धनराशि लौटाने की बात की गई, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया गया। युवक ने पुलिस को बताया कि वो एक शिक्षित बेरोजगार है, लोगों से उधार लेकर उसने ये रकम दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाउसिंग सोसायटी, होटल, मॉल संचालक सफाई व्यवस्था में करें सहयोग
Next: रिखोली-किमाड़ी मार्ग का डेढ़ करोड़ से होगा सुधारीकरण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.