Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नौकरी दिलाने के नाम पर 1.6 लाख की धोखाधड़ी
  • हरिद्वार

नौकरी दिलाने के नाम पर 1.6 लाख की धोखाधड़ी

RNS INDIA NEWS 14/10/2022
default featured image

हरिद्वार। सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर 1 लाख 60 हजार रूपए की धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीडित ने सिडकुल थाने में तहरीर देकर एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गयी है। सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि अभिषेक शर्मा पुत्र रमेश शर्मा निवासी ग्राम रोशनाबाद सिडकुल हरिद्वार ने तहरीर देकर शिकायत की है कि उसकी मुलाकात प्रदीप उनियाल पुत्र मायाराम उनियाल निवासी पशुलोक ऋषिकेश देहरादून से हुई। जिसने अपने आप को सचिवालय में तैनात व पिता को सचिवालय में पूर्व अधिकारी बताया था। जिसने दावा किया था कि उसका सचिवालय में अच्छा सम्पर्क है। वह उसकी आपदा प्रबंधन विभाग में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी सचिवालय में लगवा सकता है। इसके लिए उसको 1 लाख 60 हजार खर्च करने होगे। आरोप है कि प्रदीप उनियाल ने बताया कि नौकरी के एवज में उसको 80 हजार रूपये पेशगी व 80 हजार काम होने के बाद देने होगे। जिसपर भरोसा कर उसने 80 हजार रूपये नगद दे दिये। पेशगी की रकम के 20 दिन बाद जब प्रदीप उनियाल से सम्पर्क साधा गया तो उसने बताया कि उसका काम हो गया हैं और ज्वाईनिंग लेटर डाक के द्वारा भेज दिया जाएगा। उसके द्वारा स्पीड पोस्ट रसाीद की फोटो उसको सेंट कर शेष 80 हजार की रकम की डिमांड की गयी। जिसपर उसने प्रदीप उनियाल को गुगल पे के द्वारा 80 हजार की रकम भेज दी ।लेकिन उसके बाद कोई ज्वाईनिंग लेटर नहीं पहुंचा। जिसकी जानकारी प्रदीप उनियाल को दी गयी तो उसने बहानेबाजी करनी शुरू कर दी। अभिषेक ने आरोप लगाया कि जब उसने प्रदीप उनियाल के पिता से सम्पर्क कर मामले से अवगत कराया गया तो उन्होंने बेटे से बात करने को कहा। शिकायतकर्ता अभिषेक ने आरोप लगाया कि पुलिस से शिकायत करने पर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नौंवे दिन भी कार्यबहिष्कार पर रहे राजाजी टाइगर रिजर्व के आउटसोर्स कर्मचारी
Next: ठगों ने खाते से 1.25 लाख निकाले

Related Post

default featured image
  • देहरादून
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हुई एचआरडीए के कार्यों की अहम समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत महिला अधिकारों व यूसीसी पर कार्यशाला, कानूनी जागरूकता पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सड़क पर सवर्ण समाज

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.