Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नौकरी दिलाने के नाम पर सात जिलों के युवाओं से 30 करोड़ की ठगी, कमिश्नरी पर प्रदर्शन
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

नौकरी दिलाने के नाम पर सात जिलों के युवाओं से 30 करोड़ की ठगी, कमिश्नरी पर प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 08/10/2022
rns featured image new

मेरठ (आरएनएस)। मेरठ में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के खिलाफ कार्रवाई को लेकर युवाओं ने कमिश्नरी पार्क में प्रदर्शन किया। युवाओं ने एडीजी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिसमें सात जनपदों के 300 युवाओं से करीब 30 करोड़ की ठगी करने का आरोप लगाया है।

किया गया जोरदार प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर के ब्लाक प्रमुख विनोद मलिक के नेतृत्व में युवा एडीजी कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। बाद में युवाओं ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रमुख विनोद मलिक ने बताया कि पश्चिमी यूपी में सक्रिय एक गैंग युवाओं को ठग रहा है। सहारनपुर, मुजफ़्फरनगर, शामली, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़ और मेरठ में युवाओं से जल निगम में क्लर्क के नाम पर 10-10 लाख एवं सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 20-20 लाख की ठगी कर रहे हैं।

300 युवाओं को बनाया शिकार
आरोपितों के नाम भी पुलिस को दिए हैं। बताया कि उक्त गैंग से जुड़े लोग ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ लिखी इनोवा कार में घूमते हैं। गैंग ने सात जनपदों से करीब 300 युवाओं से 30 करोड़ की ठगी की है। इसी गैंग अभ्यर्थियों को गांधी बाग लखनऊ में करीब एक माह का प्रशिक्षण भी कराया था। आरोपितों के खिलाफ बैंक खाते की डिटेल, कॉल लैटर, व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकार्डिंग आदि सबूत हैं। आरोपितों के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ज्ञानवापी मामले में शिवलिंग की कार्बन डेटिंग पर फैसला टला, 11 अक्टूबर को फिर होगी सुनवाई
Next: विदेश जाने के लिए अधिकृत एजेंट से ही लें वीजा : विदेश मंत्रालय

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.