Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • देश में फिर बेकाबू हुआ कोरोना संक्रमण, ओमिक्रॉन ने भी पकड़ी गति
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

देश में फिर बेकाबू हुआ कोरोना संक्रमण, ओमिक्रॉन ने भी पकड़ी गति

RNS INDIA NEWS 01/01/2022
rns featured image new

24 घंटे 22,775 नए मामले, 406 मरीजों की मौत
ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या बढक़र 1,431 पहुंची

नई दिल्ली (आरएनएस)। देश में कोरोना के नए वैरिएंट की बढ़ती गति के साथ कोरोना संक्रमण का भी विस्फोट होता नजर आ रहा है। पिछले एक दिन में सामने आए दैनिक संक्रमितों की संख्या 35 फीसदी ज्यादा यानि 22,775 नए मामले सामने आए। इस दौरान संक्रमण के कारण 406 मरीजों की मौत भी दर्ज की गई। जबकि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या बढक़र 1,431 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 22,775 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढक़र 3,48,61,579 हो गई है। इससे पहले देश में छह अक्टूबर को 24 घंटे में संक्रमण के 22,431 नए मामले सामने आए थे। जबकि कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार वृद्धि के कारण अब उपचाराधीन सक्रीय मरीजों की संख्या भी फिर से एक लाख के पार यानि 1,04,781 हो गई है। इससे पहले 30 नवंबर को एक्टिव रोगियों की संख्या एक लाख के पार थी। वहीं 406 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढक़र 4,81,080 हो गई है। पिछले एक दिन में कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ्य हुए 8,949 लोगों को घर भेजा गया है।

रिकवरी दर 98.32 प्रतिशत
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार उपचाराधीन मामले संक्रमण के मामलों का 0.30 प्रतिशत हैं, जबकि संक्रमणमुक्त होने की राष्ट्रीय दर 98.32 प्रतिशत है। इसने कहा कि पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 13,420 की वृद्धि हुई है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

टीकाकरण 145 करोड़ के पार
केंद्र सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक अभी तक देश में 145.16 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। देश में इस वायरस से हर रोज संक्रमित होने वालों की दर 2.05 फीसदी है। वहीं हर सप्ताह इस संक्रमण से 1.10 फीसदी की दर से लोग संक्रमित हो रहे हैं। अब तक कुल 67.89 टेस्ट किये गये हैं।

ओमिक्रॉन ने भी पकड़ी रफ्तार
देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है पिछले एक दिन में ओमिक्रॉन के 161 नए मामले सामने आने के अब कुल मामलों की संख्या बढक़र 1,431 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को जारी आंकडों के अनुसार देश में ओमीक्रोन स्वरूप के 1,431 मामले 23 राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों में सामने आए हैं और इनमें से 488 लोग या तो स्वस्थ हो गए हैं, या देश से बाहर चले गए हैं। ओमीक्रोन के महाराष्ट्र में सबसे अधिक 454 मामले सामने आए हैं और इसके बाद दिल्ली में 351,केरल में 118 और गुजरात में 115 मामले सामने आए हैं।

ओमिक्रॉन के कहां-कितने मामले
आकंड़ों की बात करें तो महाराष्ट्र में अभी सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन के केस मिले हैं। यहां इस वेरिएंट के 454 केस मौजूद हैं। दिल्ली में 351, तमिलनाडु में 118, गुजरात में 115, केरल में 109, राजस्थान में 69, तेलंगाना में 62, हरियाणा में 37, कर्नाटक में 34, आंध्र प्रदेश में 17, पश्चिम बंगाल में 17, ओडिशा में 14, मध्य प्रदेश में 9, उत्तर प्रदेश में 8, उत्तराखंड में 4, चंडीगढ़ में 3, जम्मू और कश्मीर में 3 और अंडमान और निकोबार में 2 केस मिले हैं। इसके अलावा गोवा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, मणिपुर और पंजाब में क्रमश: 1-1 केस मिले हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आयकर विभाग के नए ई-फाइलिंग पोर्टल पर 31 दिसंबर, 2021 तक 5.89 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल
Next: महाराष्ट्र में फिर बन रही लॉकडाउन की स्थिति, 10 मंत्री और 20 विधायक मिले संक्रमित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.