Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नथुली महिला सशक्तिकरण संस्था ने निकाली मिलेट क्रांति साइकिल रैली
  • देहरादून

नथुली महिला सशक्तिकरण संस्था ने निकाली मिलेट क्रांति साइकिल रैली

RNS INDIA NEWS 14/04/2023
rns featured image new

स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है मोटा अनाज: डा. विजय धस्माना

ऋषिकेश। नथुली महिला सशक्तिकरण संस्था ने मिलेट क्रांति साइकिल रैली निकाली। रैली के जरिए लोगों को मिलेट यानी मोटा अनाज खाने को जागरूक किया गया। शुक्रवार को स्वामी राम हिमलायन विवि जौलीग्रांट परिसर में मिलेट क्रांति साइकिल रैली को कुलाधिपति डॉ. विजय धस्माना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह रैली नथुली महिला सशक्कितकरण संस्था द्वारा निकाली गई है जो बीते रोज सीएम आवास से शुरू होकर विवि परिसर पहुंची थी। अब यह एसआरएचयू से प्रस्थान कर रही है। यह रैली चमोली के सीमांत गांव मुंदोली में संपन्न होगी। कहा कि लाइफ स्टाइल डिजीज के कारण कई बीमारियां होने लगी हैं। ऐसे में मिलेट (मोटा अनाज) हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। इसका दूसरा फायदा होगा कि पहाड़ की जो पारंपरिक खेती है उसको भी आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। नथुली महिला सशक्तिकरण संस्था की संस्थापक सुमन सेमवाल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा 2023 को मिलेट वर्ष घोषित किया गया है। करीब 300 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को मोटे अनाज के फायदों के बारे में जागरूक करना है। मौके पर उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद की महासचिव पुष्पा मानस, कुलपति डॉ. विजेंद्र चौहान, डॉ. प्राची, डॉ. गरिमा, मधु बैरी, भूपेश जोशी, जगदीश चंद्र बावला, डॉ. आशा श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तमंचा-जिंदा कारतूस संग एक गिरफ्तार
Next: मुख्यमंत्री धामी ने किया सीडीएस जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा का अनावरण तथा स्मारक का लोकार्पण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.