Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सिंगापुर कोर्ट में खुलासा: जुबीन गर्ग ने नशे में लाइफ जैकेट पहनने से किया था मना, बेहोश होकर पानी में डूबे थे सिंगर
  • राष्ट्रीय

सिंगापुर कोर्ट में खुलासा: जुबीन गर्ग ने नशे में लाइफ जैकेट पहनने से किया था मना, बेहोश होकर पानी में डूबे थे सिंगर

RNS INDIA NEWS 15/01/2026
rns featured image new

नई दिल्ली। सिंगापुर की एक कोरोनर कोर्ट में बुधवार को मशहूर भारतीय गायक और गीतकार जुबीन गर्ग की मौत से जुड़े मामले में अहम खुलासा हुआ है। जांच अधिकारियों ने अदालत को बताया कि सितंबर 2025 में लाजरस आइलैंड के पास हुए हादसे से पहले जुबीन गर्ग अत्यधिक नशे की हालत में थे और उन्होंने लाइफ जैकेट पहनने से इनकार कर दिया था। इसी दौरान वह बेहोश होकर पानी में डूब गए।

कोर्ट में दी गई जानकारी के अनुसार, 52 वर्षीय जुबीन गर्ग 19 सितंबर 2025 को एक यॉट पार्टी में शामिल थे। अगले दिन उन्हें सिंगापुर में आयोजित होने वाले नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में प्रस्तुति देनी थी। जांच में सामने आया कि शुरुआत में उन्होंने लाइफ जैकेट पहनी थी, लेकिन कुछ समय बाद उसे उतार दिया। बाद में जब उन्हें दूसरी जैकेट दी गई, तो उन्होंने पहनने से साफ मना कर दिया।

चैनल न्यूज एशिया की रिपोर्ट के हवाले से मुख्य जांच अधिकारी ने कोर्ट को बताया कि गवाहों के अनुसार उस समय सिंगर नशे में थे। कई लोगों ने उन्हें यॉट की ओर तैरते हुए देखा, लेकिन इसी दौरान वह अचानक बेहोश हो गए और उनका चेहरा पानी में चला गया। उन्हें तुरंत यॉट पर वापस लाया गया, जहां सीपीआर दिया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी और उसी दिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

कोर्ट को यह भी बताया गया कि जुबीन गर्ग हाइपरटेंशन और मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थे। वर्ष 2024 में उन्हें आखिरी बार मिर्गी का दौरा पड़ा था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका कि घटना वाले दिन उन्होंने अपनी नियमित दवाएं ली थीं या नहीं, क्योंकि उपलब्ध गवाहियां इसकी पुष्टि नहीं कर पाईं। सिंगापुर पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में किसी भी तरह की साजिश या आपराधिक लापरवाही की संभावना से इनकार किया है।

इस मामले की जांच के लिए कुल 35 गवाहों को तलब किया गया है, जिनमें यॉट पर मौजूद लोग, नाव का कप्तान, पुलिस अधिकारी और पैरामेडिक्स शामिल हैं। जांच में यह भी सामने आया कि पार्टी में लगभग 20 लोग मौजूद थे और वहां शराब व स्नैक्स परोसे जा रहे थे। कई गवाहों ने बताया कि जुबीन गर्ग ने वाइन, जिन, व्हिस्की और गिनीज स्टाउट सहित कई तरह की शराब का सेवन किया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भतरौजखान क्षेत्र में कार खाई में गिरी, चालक की मौत
Next: मनान–चंद्रपुर मोटर मार्ग के नवनिर्माण का कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया भूमिपूजन

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.