Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • नशा मुक्त अभियान के तहत महाविद्यालय गोपेश्वर में आयोजित हुई कार्यशाला
  • चमोली

नशा मुक्त अभियान के तहत महाविद्यालय गोपेश्वर में आयोजित हुई कार्यशाला

RNS INDIA NEWS 03/08/2024
rns featured image new

छात्र-छात्राओं को पोक्सो अधिनियम के साथ बाल संरक्षण अधिनियम की दी गई जानकारी

चमोली(आरएनएस)। समाज कल्याण विभाग और बीएड विभाग की ओर से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में शनिवार को नशा मुक्त अभियान के तहत आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। तीन दिवसीय कार्यशाला दौरान महाविद्यालय में वाद-विवाद, पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। शनिवार को प्रतियोगिता के समापन सत्र में जागरूकता गोष्ठी तथा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर कार्यशाला का समापन किया गया।  नशा मुक्त अभियान के तहत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में एक युद्ध नशे के विरुद्ध थीम पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जागरूकता संगोष्ठी के साथ ही वाद-विवाद, पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। वाद-विवाद प्रतियोगिता में कनिष्का दानू प्रथम, रवीना द्वितीय और कोमल तृतीय स्थान पर रही। पेटिंग प्रतियोगिता में शिवानी रावत, नेहा सेजवाल और शाखा ने क्रमशः पहले दूसरे और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान आयोजित की गई निबंध प्रतियोगिता में विकेश राणा ने पहला, कनिष्का दानू ने दूसरा और रजनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शनिवार को आयोजित समापन सत्र के दौरान समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल व जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। साथ ही इस दौरान संगोष्ठी में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पोक्सो अधिनियम, बाल अपराध और बाल अधिकार संरक्षण कानूनों की विषय विशेषज्ञों ने विस्तृत जानकारी दी। वीडियो के एनिमेशन के माध्यम से पोक्सो अधिनियम की धाराओं और प्रावधानों को समझाया गया। इस दौरान बीएड विभाग की छात्राओं ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना और लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। साथ ही अक्षत नाट्य संस्था की ओर से नशा मुक्ति को लेकर कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर केएस नेगी, प्रो. चंद्रावती जोशी, प्रो एके जयसवाल, डा. अखिलेश कुकरेती, डा. हिमांशु बहुगुणा, डा अखिल चमोली, डा. सरिता पंवार, हेमलता भट्ट, अनिता नेगी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वृद्ध बदरी मंदिर का सौंदर्यीकरण होगा
Next: नदी में गिरे बाइक सवारों में से एक का शव बरामद

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.