Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भाजपा में विपक्षियों के लिए 19 अप्रैल तक खुले हैं दरवाजे: बंसल
  • हरिद्वार

भाजपा में विपक्षियों के लिए 19 अप्रैल तक खुले हैं दरवाजे: बंसल

RNS INDIA NEWS 08/04/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा में आने वाले विपक्षी दलों के लिए 19 अप्रैल तक उत्तराखंड में दरवाजे खुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि अबकी बार 400 पार के यज्ञ में जो अपनी आहुतियां देना चाहते है, वो साथ आ सकते हैं। यह बातें उन्होंने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसमें गढ़वाल मंडल की तीनों लोकसभा सीट हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। बंसल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधते हुए कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले लोगों की मानसिकता है कि उन्हें राजस्थान और कश्मीर में फर्क दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और असम से लेकर कच्छ तक पूरे भारत को एक मानती है। बंसल ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि पिछले 55 सालों में कांग्रेस ने देश के साथ न्याय नहीं किया। इसलिए उन्हें न्याय की बात नहीं करनी चाहिए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, महामंत्री आशु चौधरी, आशुतोष शर्मा, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, लव शर्मा, डॉ. विशाल गर्ग आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आबादी क्षेत्र में चल रहे छह कबाड़ गोदाम में लगी आग
Next: ऑबजर्वर ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.