Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • नरेन्द्र नेगी और अनिल बिष्ट के गीतों पर झूमे लोग
  • उत्तरकाशी

नरेन्द्र नेगी और अनिल बिष्ट के गीतों पर झूमे लोग

RNS INDIA NEWS 22/01/2023
rns featured image new

उत्तरकाशी। जिले के पौराणिक धार्मिक और सांस्कृतिक माघ मेले (बाड़ाहाट का थोलू) की आठवीं सांस्कृतिक संध्या गढ़ रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी और उनकी टीम के नाम रही। इस मौके पर नेगी ने द्वि गति बैशाख सुरमा मेरा मुलुक मेला.., मेरा, सलाणा स्याली.., माछी पाणी सी ज्यूं ..से समां बांधा। साथ ही उनके साथ आए अनिल बिष्ट ने चैता की चैत्वाली.. गीत की शानदार प्रस्तुती दी और पंडाल में बैठे लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम का संचालन गणेश खुगशाल ने गढ़वाली भाषा में किया। शनिवार को माघ मेला मंच पर आयोजित संध्या का शुभारंभ नरेन्द्र सिंह नेगी ने जय बदरी केदारनाथ, गंगोत्री जय जय.., नंदा राजरात गीत के साथ की। इसके बाद उन्होंने माछी पाणी सी ज्यू मेरू, फ्यूली बोलूं.., हिमवंत देश होला त्रिज्युगी नारायण.. के साथ ही आई पंचमी मावों की.., जीतू बग्डवाल, सुरख खिड़की खोली.. के साथ ही स्याली रमदेई.. की सुदंर प्रस्तुती दी। जिसे सुनकर पंडाल में बैठे दर्शक अपने स्थान पर ही थिरकते रहे। उनके साथ आये साथी कलाकार अनिल बिष्ट ने चेता चैत्वाली.. गीत की प्रस्तुति देकर समा बांधा और युवाओं को खूब झुमाया। कार्यक्रम के दौरान नेगी ने कहा कि उत्तरकाशी का यह मेला पौराणिक व ऐतितासिक मेला है। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृति से रूबरू होने का अवसर स्थानीय लोगों को मिलता है। इस दौरान उनके समर्थकों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए और उनकी कुशलता की कामना की। रविवार को दोपहर को माघ मेले में भारी भीड़ी रही। लोग दूर दराज क्षेत्र से मेला देखने पहुंचे और जमकर खरीदारी की। इस दौरान माघ मेला मंच पर स्थानीय गायक सुरेश नौटियाल, रंजीत कुमार, विजय नेगी, पीके मस्ताना, निधि राणा सहित माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, प्रदीप कैंतुरा, मनीष राणा, सुरक्षा रावत, दिनेश भट्ट, मनोज मिनान, डा.उमेश प्रसाद बहुगुणा शैलेन्द्र मटूड़ा, शिव रतन सिंह रावत, राजाराम भट् आदि लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी में भाजपा के आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
Next: पुलिस ने अभियान चलाकर नौ वारंटी पकड़े

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.