Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नार्को टेस्ट में आफताब से पूछे गए 35 सवाल, बताया कहां फेंके श्रद्धा के कपड़े और मोबाइल
  • राष्ट्रीय

नार्को टेस्ट में आफताब से पूछे गए 35 सवाल, बताया कहां फेंके श्रद्धा के कपड़े और मोबाइल

RNS INDIA NEWS 01/12/2022
aftab-shraddha

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली के महरौली इलाके में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाल्कर की जघन्य हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के नार्को टेस्ट की प्रक्रिया गुरुवार सुबह शुरू हुई। अंबेडकर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के बाद फोरेंसिक के मनोवैज्ञानिकों की टीम ने उससे करीब 35 सवाल पूछे। लगभग सभी सवालों के उसके जवाब संतोषजनक आए हैं।
करीब दो घंटे चले इस टेस्ट के बाद फोरेंसिक टीम ने पुलिस को सफलता की रिपोर्ट दी है। टीम ने मौखिक तौर पर कुछ जानकारियां भी दी है। इसमें बताया है कि आफताब ने ना केवल श्रद्धा के कत्ल की वारदात को कबूल किया है, बल्कि उसने उन सात हथियारों के बारे में भी जानकारी दी है जिनसे उसने शव के 35 टुकड़े किए थे।
साथ ही उसने बताया है कि इन हथियारों को उसने कहां फेंका है। आरोपी ने नार्को टेस्ट के दौरान बताया कि उसने गुस्से में आकर श्रद्धा की हत्या कर दी थी। उसने मनोवैज्ञानिकों की टीम के सवालों के जवाब देते हुए बताया कि उसने श्रद्धा के मोबाइल फोन ओर कपड़े कहां फेंके हैं। पुलिस के मुताबिक इसकी फाइनल रिपोर्ट आधिकारिक तौर पर दो दिन बाद ही मिल सकेगी।
रोहिणी स्थित फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में मंगलवार को आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट खत्म हुआ था जिसमें वह अपना गुनाह कबूल कर चुका है। एफएसएल के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट अब पूरा हो गया है और विस्तृत रिपोर्ट एक या दो दिन में दिल्ली पुलिस के साथ साझा की जाएगी। सूत्रों ने कहा कि इस मामले में पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट अनिवार्य है, क्योंकि पूछताछ के दौरान आफताब पूछताछकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था।
श्रद्धा और आफताब की मुलाकात 2018 में डेटिंग ऐप ‘बंबल’ के जरिए हुई थी। वे 8 मई को दिल्ली आए थे और 15 मई को छतरपुर इलाके में शिफ्ट हो गए थे। 18 मई को, आफताब ने कथित तौर पर श्रद्धा की हत्या कर दी और उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया और 18 दिनों की अवधि में शरीर के अंगों को विभिन्न स्थानों पर फेंक दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला की फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर चरित्र पर की अश्लील टिप्पणी
Next: सफाई कर्मचारियों ने किया सांकेतिक धरना

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
  • नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज
  • एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.