Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • नारायणबगड़ में शामिल 16 आंगनबाड़ी केंद्र हुए कर्णप्रयाग शिफ्ट
  • चमोली

नारायणबगड़ में शामिल 16 आंगनबाड़ी केंद्र हुए कर्णप्रयाग शिफ्ट

RNS INDIA NEWS 21/01/2023
rns featured image new

चमोली। कर्णप्रयाग ब्लाक के 16 आंगनबाड़ी केंद्र अब तक नारायणबगड़ विकासखंड के बाल विकास परियोजना से संचालित होते थे। लेकिन अब सरकार ने इन आंगनबाड़ी केंद्रों को मूल विकासखंड कर्णप्रयाग शिफ्ट कर दिया है। ऐसे में अब इन आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े लोगों को दिक्कतें नहीं उठानी पड़ेगी। विकासखंड के तोप, घंडियाल, कंडारा, मटियाला, कोल्सों, सेम, कनखुल, बसक्वाली, बणगांव, बगोली, रतूड़ी, चूला, गबनी, जस्यारा, धारकोट और कोटी आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन नारायणबगड़ के बाल विकास परियोजना द्वारा किया जाता था। ऐसे में यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं को ही नहीं बल्कि लोगों को भी विभागीय कार्य के लिए नारयणबगड़ की करीब तीस किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी। यही नहीं विभागीय योजनाओं के संचालन में दिक्कतें होती थी। चूला के धीरेंद्र सिंह भंडारी का कहना है कि अलग राज्य बनने के बाद भी ये केंद्र अपने मूल ब्लाक से नहीं जुड़ पाए। वहीं विधायक अनिल नौटियाल का कहना है कि आम लोगों की मांग थी कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र कर्णप्रयाग के बाल विकास केंद्र से जुड़े। नारायणबगड़ से समस्या होने का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई। जिस पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। इससे लोगों को राहत मिल सकेगी। मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, नगर अध्यक्ष सुभाष चमोली, लक्ष्मी जोशी, कनिष्ठ उपप्रमुख अनीता सेमवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र भंडारी, पूर्व प्रधान हेमंत सेमवाल, संपूर्णा डिमरी, मनोरमा नैनवाल, चेतन मनोड़ी आदि ने विधायक अनिल नौटियाल सहित सीएम पुष्कर सिंह धामी और बाल विकास मंत्री रेखा आर्य का आभार जताया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम मोदी की सभा में पकड़ा गया फर्जी एनएसजी जवान, सेना और आईबी जांच में जुटी
Next: उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की हुई बैठक, पुरानी पेंशन बहाली की मांग

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.