Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नाराज दाई संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी
  • देहरादून

नाराज दाई संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 01/09/2022
rns featured image new

विकासनगर। सर्व उत्थान सर्व स्वास्थ्य दाई संगठन ने मानदेय बढ़ाए जाने की मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। गुरुवार को संगठन की ओर से इस आशय का ज्ञापन जिलाधिकारी को प्रेषित किया गया। ज्ञापन में दाई संगठन की ओर से बताया गया है वे विषम परिस्थितियों में गर्भवती महिलाओं की देखभाल करते हैं। बावजूद इसके उन्हें मात्र चार सौ रुपए मासिक मानदेय दिया जा रहा है। बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक सुरक्षित प्रसव कराने से लेकर जच्चा बच्चा की देखभाल करने का दायित्व दाइयों का है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांवों में दाई नियुक्त की गई हैं। सभी दाई अपनी दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन कर रही हैं। विषम परिस्थितियों में गर्भवती महिलाओं को घर से अस्पताल तक पहुंचाकर सुरक्षित प्रसव कराना दाई की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही पल्स पोलियो अभियान, कोविड ड्यूटी समेत स्वास्थ्य उपकेंद्रों की सफाई की जिम्मेदारी भी दाई ही संभाल रही हैं। बावजूद इसके उन्हें मात्र चार सौ रुपए प्रतिमाह मानदेय ही दिया जा रहा है। जबकि अन्य कर्मचारियों का वेतन साल दर साल बढ़ता जा रहा है। ज्ञापन में बताया कि मानदेय बढ़ाए जाने की मांग को लेकर पांच सितंबर से देहरादून के गांधी पार्क में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। ज्ञापन भेजने वालों में संगठन की प्रदेश अध्यक्ष कांता, माया देवी, अनीता देवी, शकुंतला, धन्ना, रुखसाना, विमला, दीपा, राधा, मंजू, दुर्गा, सुमित्रा देवी, बिंद्रा, सुचिता, रीता आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दस वर्षीय किशोर आसन नदी में डूबकर लापता
Next: महिलाओं को कुपोषण के प्रति जागरूक किया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.