Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नंदादेवी राजजात यात्रा मार्ग पर समुचित सुविधाएं सुनिश्चित करें : धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नंदादेवी राजजात यात्रा मार्ग पर समुचित सुविधाएं सुनिश्चित करें : धामी

RNS INDIA NEWS 11/04/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अफसरों को नंदादेवी राजजात यात्रा मार्ग पर समुचित सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को सचिवालय में राजजात यात्रा तैयारियों की बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि पूरी यात्रा की ड्रोन से निगरानी और पड़ाव स्थलों का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। मालूम हो कि नंदादेवी राजजात यात्रा प्रत्येक 12 साल पर होती है। यह यात्रा अगले साल अगस्त माह से प्रस्तावित है। राज्य सरकार ने यात्रा की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री धामी ने संबंधित विभाग के अफसरों को यात्रा मार्ग की मरम्मत, स्वच्छता, शौचालय, सुरक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं समेत पेयजल, भोजन और विश्राम स्थलों की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही यात्रा मार्ग को प्लास्टिक मुक्त घोषित कर प्रदेश की सांस्कृतिक झलकियों से संजोने, बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी देने की भी हिदायत दी। कहा कि श्रद्धालुओं को मौसम की रीयल टाइम जानकारी भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। जिन पड़ावों से होकर यात्रा गुज़रेगी उन सभी स्थानों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही कई स्थानों पर अस्थायी हेलीपैड और आपदा प्रबंधन टीमों की तैनाती भी की जाएगी।
धामी ने कहा कि इस बार प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों और ट्रैकर्स को भी यात्रा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए विशेष टूर पैकेज तैयार कर व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु इस आस्था यात्रा का हिस्सा बन सकें। उन्होंने कहा कि नंदा देवी राजजात यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि हमारी आस्था, सांस्कृतिक गौरव और जनमानस की श्रद्धा का दिव्य संगम है। राज्य सरकार इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक यात्रा की भव्यता, सुरक्षा और सुचारु संचालन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, विधायक अनिल नौटियाल, भूपाल राम टम्टा के साथ ही अफसर मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में पर्यटन सीजन को देखते हुए नगर निगम ने तय किए पार्किंग शुल्क
Next: महाराज ने अधिकारियों को परिसंपत्तियों के बंटवारे में तेजी लाने के दिये निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

02 जुलाई को मॉक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.