Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने ली बैठक
  • अल्मोड़ा

नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने ली बैठक

RNS INDIA NEWS 25/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित नंदा देवी राजजात यात्रा के सफल आयोजन हेतु अल्मोड़ा जनपद में तैयारियाँ प्रारंभ हो चुकी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में निर्देश दिए गए कि सभी विभाग अपने-अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित कार्यों का विस्तृत एस्टीमेट तैयार करें, ताकि उन्हें शीघ्र ही शासन को प्रेषित किया जा सके। श्रद्धालुओं की अनुमानित संख्या को ध्यान में रखते हुए बुनियादी सुविधाओं की सुदृढ़ योजना बनाने के निर्देश भी दिए गए। यात्रा मार्गों की वर्तमान स्थिति का आकलन करते हुए उनमें आवश्यक सुधार कार्यों की योजना बनाने को कहा गया। साथ ही, यात्रा मार्गों पर स्थित प्रमुख मंदिरों के सौंदर्यीकरण, स्ट्रीट लाइट्स की स्थापना, शौचालयों, टीन शेड, एवं पेयजल आपूर्ति जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जा सकें। यात्रा के दौरान विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु जनरेटर आदि की वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी की जाएं। इसके अतिरिक्त, शहर के प्रमुख मंदिरों का सौंदर्यीकरण, यात्रा मार्ग की साफ-सफाई, तथा प्रत्येक पड़ाव में अवस्थापन सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जहां भी निर्माण कार्य किए जाएं, वे स्थायी प्रकृति के हों, ताकि यात्रा के बाद भविष्य में भी जनहित में उनका उपयोग हो सके। सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि वे शीघ्र ही अपनी-अपनी कार्ययोजनाएं तैयार कर प्रस्तुत करें, जिससे यात्रा के आयोजन हेतु एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा सके। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, एडीएम चंद्र सिंह मर्तोलिया, वन विभाग एसडीओ चैतन्य कांडपाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी प्रकाश खत्री, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी चंद्र सिंह चौहान, जनमेजय तिवारी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
Next: सेलाकुई में सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय पर ताला जड़ा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.