Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मेलों में बाहरी बाजार का व्यापार मंडल करेगा विरोध, नहीं लगने दी जाएंगी एडम्स मैदान में दुकानें: सुशील साह
  • अल्मोड़ा

मेलों में बाहरी बाजार का व्यापार मंडल करेगा विरोध, नहीं लगने दी जाएंगी एडम्स मैदान में दुकानें: सुशील साह

RNS INDIA NEWS 28/08/2023
default featured image


अल्मोड़ा। नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के अध्यक्ष सुशील साह ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि व्यापार मंडल से 6 साल के लिए निष्कासित लोग आज व्यापार मंडल के कार्यकाल की बात कर रहे हैं। ये वही लोग हैं जिनके द्वारा मेलो में बाहरी बाजार बुलाकर मेले की आड़ में मोटी रकम लेकर अपना उल्लू सीधा करना है। इन्हीं स्वार्थी लोगों के कारण आज अल्मोड़ा का व्यापार समाप्त होता जा रहा है।इन्होंने कोरोनाकाल में भी मंदिर परिसर को ठेके में देकर महीनों तक बाजार लगवा दिए थे जो स्थानीय लोगों और व्यापार मंडल के विरोध से प्रशासन द्वारा हटाया गया। इन मेलों में जो बाहरी बाजार बुलाए जाते हैं उनसे नगर का पूरा बाजार प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल इसका विरोध करता आया है। व्यापार मंडल ने मंदिर समिति से निवेदन किया था कि आप मंदिर परिसर का ठेका करते है। वहां दुकान लगाते हैं उसके आस पास भी दुकान लगवाते हैं लेकिन एडम्स में आप दुकानें न लगवाएं। पर ऐसा लगता है कि व्यापार मंडल ने मेला माफियाओं की मोटी कमाई पर रोक लगाने का कार्य किया है जिससे ये तिलमिला गए है। ये भूल गए है कि मेला समिति का कार्य मेला कराना है, दुकान लगाना या बाजार लगाना नहीं। जल्द ही अगर मेला समिति ने व्यापारियों के हित को दरकिनार किया तो पूरा व्यापार मंडल परिवार इसके खिलाफ प्रदर्शन करेगा और मेलों की आड़ में व्याप्त भ्रष्टाचार को सभी के सामने रखेगा। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल लगातार कहता आया है कि मेला परिसर मे लगने वाली दुकानों मे कोई विरोध नहीं है परंतु परिसर से दूर एडम्स मे लगने वाले बड़े बाजार से हमारा विरोध है। आज ये मनमानी करेंगे कल कोई और। इससे ये नगर और नगर का व्यापार बिल्कुल खत्म हो जाएगा। व्यापार मंडल इनकी मनमानी नहीं चलने देगा और व्यापारी हितों के लिए कड़ा फैसले लेने से भी पीछे नहीं हटेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार्यकारी अधिकारी और कर एवं राजस्व निरीक्षक के 85 पदों पर भर्ती, एसे करें आवेदन
Next: पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक के कार्यालय में रोजगार कैंप आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

होटल मैनेजमेंट संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर श्रावणी मेले और हरेला पर्व के उद्घाटन का मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.